पोस्ट ऑफिस में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने धर दबोचा ,1 लाख 20 हजार का सामान किया जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 April 2025

पोस्ट ऑफिस में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने धर दबोचा ,1 लाख 20 हजार का सामान किया जप्त


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
 

पोस्ट ऑफिस में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने धर दबोचा

 1 लाख 20 हजार का सामान किया जप्त


नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र एवं अनुविभागीय अधिकारी पराग सैनी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबधित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर चोरी के प्रकरण में बरामदगी करने में सफलता प्राप्त की, फरियादी रामाशीष डाकपाल प्रधान डाकघर द्वारा रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुधवार की दरम्यानी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पोस्ट ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसकर 4 बेट्री, 2 एल ई डी स्क्रीन,1 प्रिंटर कुल कीमती करीबन 1,20,000 रुपए चोरी करने कि रिपोर्ट की। जिस पर केस दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम घटित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 150 सीसीटीवी केमरे चेक किए गए जहां से संदिग्ध व्यक्तियों का हुलिया प्राप्त किया गया, हुलिया के आधार पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस को देखकर 2 संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। इनके नाम राकेश उर्फ राजा केवट कोठी और मुकेश उर्फ मुक्कू यादव पिता नरेंद्र यादव पीपल मोहल्ला मालाखेड़ी है। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर चोरी गए मशरुके को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है। इसमें मुख्य भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय, उनि शरद बर्डे, उनि सुरेश चौहान, प्रआर 118 विशाल भदौरिया, प्रआर 672 अनूप सिंह, आर 453 विनोद बिल्थरिया, आर 749 राजकुमार झपाटे, आर 709 अंकित धनगर, आर 305 कपिल विश्वकर्मा, आर 717 रवि कुशवाह, आर 864 जितेंद्र राजपूत एवं आर 537 सुनील साहू की रही।


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here