जनस्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सतत कार्यवाही नर्मदापुरम में चाट चौपाटी एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच, स्वच्छता एवं सुरक्षा के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 April 2025

जनस्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सतत कार्यवाही नर्मदापुरम में चाट चौपाटी एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच, स्वच्छता एवं सुरक्षा के दिए निर्देश



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनस्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सतत कार्यवाही

नर्मदापुरम में चाट चौपाटी एवं मिठाई विक्रेताओं की जांच, स्वच्छता एवं सुरक्षा के दिए निर्देश


नर्मदापुरम। जनमानस के स्वास्थ्य को दृष्टिगत देते हुए कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 4 अप्रैल शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार द्वारा नर्मदापुरम स्थित गुप्ता ग्राउंड चाट चौपाटी में निरीक्षण किया गया। 

जांच के दौरान सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों को ढक कर सुरक्षित रूप से रखा जाए, भोजन बनाने में अखबार का प्रयोग न किया जाए, खाद्य सामग्रियों के निर्माण के दौरान केप एवं एप्रन का उपयोग किया जाए तथा खाद्य उत्पादों पर वैधता तिथि अंकित की जाए। 

कार्यवाही के दौरान मीनाक्षी चौक स्थित राजस्थान स्वीट्स की भी जांच की गई एवं नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही सभी खाद्य व्यवसायियों को परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।






No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here