*नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा का बजट सर्वाग्रीण विकास वाला का बजट* कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया -*नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में परिषद की बैठक संपन्न* -37880 रुपए की बचत का बजट पारित *-126 करोड़ रुपए से अधिक के होंगे नगर में विकास कार्य* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 4 April 2025

*नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा का बजट सर्वाग्रीण विकास वाला का बजट* कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया -*नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में परिषद की बैठक संपन्न* -37880 रुपए की बचत का बजट पारित *-126 करोड़ रुपए से अधिक के होंगे नगर में विकास कार्य*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा का बजट सर्वाग्रीण विकास वाला का बजट* कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया 

-*नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में परिषद की बैठक संपन्न* 

-37880 रुपए की बचत का बजट पारित 

*-126 करोड़ रुपए से अधिक के होंगे नगर में विकास कार्य* 

 

एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले की मौजूदगी में नगरपालिका परिषद की बैठक में बजट पेश किया गया। बजट पेश करने से पहले सभी पार्षदगणों की उपस्थिति में विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। साथ ही ऐसे कालोनाइजर जो कालोनी में समय सीमा में विकास कार्य नहीं करते हैं उनके लाइसेंस निरस्त किए जाने के निर्णय लिए गए। नगर से अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। काम नहीं करने वाले नपा कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जाएंगी। सभी सभापतिगण और पार्षदगणों की सर्वसम्मति से 37 हजार 880 रुपए की बचत का बजट पारित हुआ। 

बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष अनोखे लाल राजोरिया, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी और उपयंत्री सहित सभापति पार्षदगण उपस्थित रहे।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि कुल अनुमानित आय 126, 69, 22, 380 रुपए में से 126, 68, 84, 500 रुपए के विकास कार्य नगरपालिका द्वारा विभिन्न मदों के माध्यम से किए जाएंगे। इस तरह यह बजट 38 हजार 880 रुपए की बचत का बजट है। 

*162 विषयों पर हुई चर्चा* 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने बताया कि पहले पीआई की बैठक हुई और उसके बाद परिषद की बैठक सहित 162 विषयों पर चर्चा हुई जिसमें सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किए गए। सभी प्रस्ताव नगर विकास से संबंधित हैं।

*कालोनाइजर्स के लाइसेंस होंगे निरस्त* 

अवैध कालोनाइजर्स से समूचा नर्मदांचल परेशान हैं। वहां रहे नागरिकों को सुविधा मुहैया कराने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। नगर में विकसित हो रही कालोनियों में अगर कालोनाइजर पूर्ण विकास के कार्य नहीं करेंगे तो उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। लाइसेंस जब तक निरस्त रहेंगे तब तक उक्त कालोनी में कालोनाइजर विकास कार्य पूर्ण नहीं कर लेते।

*कचरा निपटान के लिए किराए पर लेंगे जमीन* 

नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड का मामला उठाया गया। परिषद की बैठक में चर्चा हुई कि टेचिंग ग्राउंड में कचरा एकत्रिकरण को लेकर परेशानी हो रही है। इसलिए नगरपालिका परिषद कचरे के लिए जमीन किराए पर लेगी तथा वहां कचरा निपटान किया जाएगा। 

*बीएसएनएल चौक का नाम परशुराम चौक करने की मांग रखी* 

कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि परिषद की बैठक में ब्राह्मण समाज की ओर पार्षद राजेंद्र उपाध्याय, ऋचा जीतू तिवारी और संतोष उपाध्याय द्वारा बीएसएनएल चौक का नाम भगवान परशुराम चौक करने की मांग आवेदन के माध्यम से की गई। 

*अवैध होर्डिंग्स हटेंगे* 

बारिश पूर्व आंधी और तेज हवा से गिरने वाले अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। जिससे कि किसी भी प्रकार की घटना न हो। 

*सर्वाग्रीण विकास वाला बजट* 

नगरपालिका परिषद की बैठक में आज बजट पेश किया गया। जो कि सर्वाग्रीण विकास वाला बजट है। समूचे नगर में विकास कार्यों के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। सभी वार्डों में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कार्य किए जाएंगे। जिससे कि नागरिकों को हरेक प्रकार की सुविधा मिल सके। 

*नीतू महेंद्र यादव* 

अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद

 नर्मदापुरम्

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here