बीटीआई में बन रही सड़क का नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निरीक्षण* वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष का आभार माना - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 17 April 2025

बीटीआई में बन रही सड़क का नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निरीक्षण* वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष का आभार माना

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बीटीआई में बन रही सड़क का नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया निरीक्षण* 

वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष का आभार माना


नर्मदापुरम्। वार्ड नंबर 27 बीटीआई में बन रही नई सड़क का गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को सड़क को गुणवत्ता पूर्ण बनाने और कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ वार्ड 27 की पार्षद बिंदिया मांझी और वार्डवासी उपस्थित थे। 

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि गर्मी बहुत तेज है, सड़क की तराई का विशेष ध्यान रखें। जूट के बोरे से भी इस सड़क की तराई करें। ध्यान रहे कि बीटीआई क्षेत्र में पहली बार साढ़े 4 सौ मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। 

बीटीआई वासियों में सड़क बनने से खुशी की लहर है। वार्ड में सड़क बनाने पर पार्षद बिंदिया मांझी सहित वार्ड के नागरिकों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार माना।

 


No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here