विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक औषधालयो में मेगा शिविरों का किया आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 10 April 2025

विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक औषधालयो में मेगा शिविरों का किया आयोजन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक औषधालयो में मेगा शिविरों का किया आयोजन


     नर्मदा पुरम। राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधी क्रियाकलाप के तहत विश्व होम्योपैथिक दिवस (270वें) हैनीमैन जयंती के अवसर पर 10 अप्रैल गुरुवार को जिला आयुष अधिकारी डॉ विमला गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी होम्योपैथिक औषधालयो में निःशुल्क होम्योपैथिक मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया।                                                                     

 जिसमें जिला स्तर पर दशहरा मैदान बालागंज में होम्योपैथी मेगा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद पूनम मेसकर, डॉ. एस आर. करोऺजिया, शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अक्षय जैन, डॉ अशोक पुष्कर, डॉ.संदीप रघुवंशी, डॉ चंदन चावडा तथा समस्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। जिले के सभी होम्योपैथिक औषधालयो द्वारा मेगा शिविर में कुल 1651 रोगी लाभान्वित हुए।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here