नपा के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत नगरपालिका हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है: नपाध्यक्ष नीतू यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 29 April 2025

नपा के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत नगरपालिका हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है: नपाध्यक्ष नीतू यादव


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नपा के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत

नगरपालिका हमेशा कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखती है: नपाध्यक्ष नीतू यादव


नर्मदापुरम्। नगरपालिका कार्यालय से आज तीन कर्मचारी एआरआई भूपेंद्र तोमर, सुरेश केवट और भोलाराम सेवानिवृत्ति हो गए। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान कर्मचारियों को पुष्पमाला से स्वागत कर साथी कर्मचारियों ने दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।  समारोह में नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा उनको उपहार दिए गए।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि नगरपालिका हमेशा से ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा करती आ रही है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समय समय पर उन पर ध्यान दिया जाता है। आप सभी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं आगे का जीवन अपने परिवार के साथ सुख पूर्वक बिताएं। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने संबोधित करते हुए कहा कि आप नगरपालिका से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जब भी आपकी सेवाओं की जरूरत होगी तब नगरपालिका प्रशासन द्वारा आपकी सेवाएं ली जाएंगी। नगरपालिका प्रशासन  उज्जवल भविष्य की कामना करता है। आप अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करें। 

विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने कहा कि जब से नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने पदभार ग्रहण किया है तब से कर्मचारी हितैषी कार्य किए जा रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण करते ही जो भी कर्मचारियों को समस्या थी उनका निराकरण प्राथमिकता से किया गया है। कर्मचारियों को हरसंभव मदद करने हेतु तैयार रहते हैं। 

नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को मैं व्यक्तिगत रूप से पहले से जानता हूं। सेवानिवृत्त के बाद आप सुखमय जीवन व्यतीत करें यही कामना है। कार्यक्रम का संचालन एआरआई सुनील अवस्थी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने माना। इस अवसर पर नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

*नपा ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी* *सात दिवस के अंदर दावे-आपत्ति आमंत्रित*

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   *नपा ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी*  *सात दिवस के अंदर दावे-आपत्ति आमंत्रित*  नर्मदापुरम्। नगरपालिका ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here