मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा 600 बालिका कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
नर्मदापुरम। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, नर्मदापुरम में आयोजित 5 एम.पी. गर्ल्स बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज 600 बालिका एन.सी.सी. कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण एस.डी.आर.एफ. (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित एवं उनकी टीम ने बालिका कैडेट्स को यह बताया कि आपदा या अन्य विपरीत परिस्थितियों में एन.सी.सी. कैडेट्स किस प्रकार जनता की मदद कर सकते हैं।
कमान अधिकारी कर्नल दिनेश कनौजिया ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने में सक्षम बनाएगा और उनकी नेतृत्व क्षमता को सशक्त करेगा। इस अवसर पर सहायक जिला मजिस्ट्रेट डी.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा, जिला कमांडेंट राजेश जैन, विद्यालय के प्राचार्य एवं आर्मी स्टाफ उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment