नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों का नामांकन करवाए सभी जिले : मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों की भर्ती के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 11 May 2025

नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों का नामांकन करवाए सभी जिले : मुख्य सचिव अनुराग जैन मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों की भर्ती के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों का नामांकन करवाए सभी जिले : मुख्य सचिव अनुराग जैन

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों की भर्ती के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश


नर्मदापुरम। रविवार को मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन अनुराग जैन की अध्यक्षता में सभी जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक तथा जिला होमगार्ड कमांडेंट कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिविल डिफेंस अधिनियम-1968 एवं सिविल डिफेंस रेग्यूलेशन-1968 अंतर्गत नागरिक सुरक्षा हेतु स्वयंसेवकों का नामांकन/ भर्ती के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई।

 जिससे नागरिक सुरक्षा के आपातकालीन एवं आपदा प्रबंधन के समय इनका उपयोग एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि वर्तमान आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वयंसेवकों के नामांकन के निर्देश दिये गए है।

उन्होंने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि कम से कम प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो स्वयंसेवकों, प्रत्येक नगरीय निकाय के वार्डों से 2 से 5 स्वयंसेवकों की भर्ती सुनिश्चित करवाई जावे, जिससे जिलों के सभी क्षेत्रों में स्वयंसेवक उपलब्ध रह सकें।श्री जैन ने कहा कि स्वयंसेवकों की भर्ती के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो। स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए प्रपत्र में जानकारी अद्यतन कर शान द्वारा निर्धारित किए गए पोर्टल पर अपलोड की जाए।

मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि स्वयंसेवकों की भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों, सीनियर एनसीसी के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्य, निजी सुरक्षा एजेंसियों के लोगों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधियों के लिये भूतपूर्व पुलिस कर्मियों को भी प्राथमिकता दी जावे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री जैन द्वारा निर्देशित किया कि भर्ती किये गये स्वयंसेवकों का छोटे समूहों में जिला स्तर पर, जिला डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रारंभ करवाए।

इस दौरान महानिदेशक, होमगार्ड / सिविल डिफेंस द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला होमगार्ड कमांडेंट स्वयंसेवकों की प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जिन जिलों में जिला होमगार्ड कमांडेंट की पदस्थापना नहीं है उन जिलों में शीघ्र ही कमांडेंट प्रभारी की पदस्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को परिचय पत्र प्रदाय किए जावें।साथ ही सिविल डिफेंस जैकेट, व्हिसल आदि भी प्रदान करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान समस्त जिलों के कलेक्टर्स को मुख्य सचिव श्री जैन द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश में चिन्हित पांच जिलों के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी मॉक ड्रिल करवाई जाना प्रस्तावित है। उक्त संबंध में अंतिम स्वीकृति उपरांत जिलों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। तत्संबंध में संबंधित जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे की मॉक ड्रिल के दौरान आम जनता के बीच मॉक ड्रिल से जुड़ी समस्त आवश्यक जानकारी आसान भाषा में प्रचारित की जाए। साथ ही उन्हें यह भी कम्युनिकेट किया जाए की मॉक ड्रिल के दौरान आम जनता के क्या कर्तव्य हैं तथा उन्हें किस प्रकार से प्रतिक्रिया करना है।

उन्होंने ड्रोन संचालन से संबंधित शासन की एडवाइजरी को भी जिला कलेक्टर्स अक्षरशः पालन करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के आधार पर रेड, येलो एवं ग्रीन भागो में जिले को विभक्त कर ड्रोन संचालन की समीक्षा की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिले डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अभ्यास अप टू डेट रखें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कमिश्नर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी,  पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे तथा कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर  सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरु करन सिंह उपस्थित, जिला होमगार्ड कमांडेंट राजेश जैन उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

सफाई अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएं स्वेच्छा से सभी इसमें शामिल हों - प्राचार्य शिवपुरिया नर्मदा मां हैं , इसे डस्टबिन की तरह न देखें चित्रगुप्त घाट पर चला सफाई अभियान

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ सफाई अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएं स्वेच्छा से सभी इसमें शामिल हों - प्राचार्य शिवपुरिया नर्मदा मां हैं , इसे डस्टबिन ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here