स्वच्छता को लेकर नपा में हुई बैठक*, नपाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा की *नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल पर* *पार्षद के नेतृत्व में हर वार्ड में बनेगी नर्मदापुरम सेवा समिति* *दिया जाएगा आपदा प्रबंधन से निपटने का प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 10 May 2025

स्वच्छता को लेकर नपा में हुई बैठक*, नपाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा की *नपाध्यक्ष नीतू यादव की पहल पर* *पार्षद के नेतृत्व में हर वार्ड में बनेगी नर्मदापुरम सेवा समिति* *दिया जाएगा आपदा प्रबंधन से निपटने का प्रशिक्षण


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*स्वच्छता को लेकर नपा में हुई बैठक*, 

नपाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा की 

*नपाध्यक्ष  नीतू यादव की पहल पर* 

*पार्षद के नेतृत्व में हर वार्ड में बनेगी नर्मदापुरम सेवा समिति* 

*दिया जाएगा आपदा प्रबंधन से निपटने का प्रशिक्षण*


नर्मदापुरम्। बारिश पूर्व नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक का शनिवार को आयोजन किया गया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जेसीबी, पोकलेन और स्वच्छता उपयोग होने वाले समस्त उपकरणों की जानकारी र्ली। साथ ही नगर के सभी 33 वार्डों में संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में स्वयं सेवकों की नर्मदापुरम् सेवा समिति के नाम से टोली का गठन किया जाएगा। जो कि वार्ड में सेवाभाव, पौधरोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाएगी। 

बैठक में नपाध्यक्ष नीतू यादव के साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नेताप्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, सभापतिगण, पार्षदगण और पार्षद प्रतिनिधि, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, पूर्व पार्षद जीतू तिवारी आदि उपस्थित थे। 

*सेवा कार्य के लिए बनेगी टोली* 

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की पहल पर नगर के सभी 33 वार्डों में संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में 10 स्वयंसेवकों की नर्मदापुरम् सेवा समिति बनाई जाएगी। जो कि वार्ड के नागरिकों की विभिन्न मौके पर मदद करेगी। समिति को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वार्डों में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगी। साथ ही समिति पौधरोपण भी करेंगी। यह एक सकारात्मक पहल है, जिससे नागरिकों को तत्काल मदद मिल सकेगी।  

*नालों की सफाई की जानकारी ली* 

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा पार्षदों की उपस्थिति में नगर में चल रहे स्वच्छता अभियान की जानकारी ली। स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, उपनिरीक्षक संजय लुटारे द्वारा जानकारी दी गई कि नगर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर के बड़े नाले नालियों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। छोटी जेसीबी से नालों की सफाई की जा रही है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की एक गैंग बनाई गई है जो कि बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से निपटने हेतु हमेशा तैयारी रहेगी। बैठक के दौरान मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्त पार्षदों ने सवाल पूछे तो उनका अधिकारियों द्वारा जबाव दिया गया। 

*घूड़े तुरंत साफ कराएं* 

पार्षदों द्वारा बताया गया कि वार्ड में कुछेक स्थानों पर नागरिक अपने मनमर्जी से ही घूड़े बना रहे हैं। वहीं कचरा एकत्रित कर देते हैं जिसके चलतेआवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। वे कचरा पूरी सड़क पर फैला देते हैं जिससे गंदगी होती है। नगरहित में घूड़े तुरंत साफ कराएं जाएं। 

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा पार्षदों की बात को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हम पार्षदों का सम्मान करते हैं। उनके द्वारा बताई गई हर समस्या का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा। पार्षदों के समक्ष नपाध्यक्ष द्वारा नगरपालिका के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। लाइट व्यवस्था के लिए हर वार्ड में 15-15 दिवस में वाहन जाएगा। 

*निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा*

 नगर के नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगरपालिका प्रतिबद्ध है। बैठक में हुए निर्णयों का सख्ती से पालन कराएंगे। 

*महेंद्र सिंह तोमर* 

प्रभारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नर्मदापुरम् 


*कार्य में कसावट आएगी* 

बारिश पूर्व नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे बड़े नाले नालियों की सफाई अभियान को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें स्वच्छता टीम को बेहतर प्रबंधन के साथ तेज गति से अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वार्ड स्तर पर संबंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में नर्मदापुरम सेवा समिति के नाम से 10 स्वयंसेवकों की टोली बनाने की मुहिम शुरू की गई है। समिति के सदस्यों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जो हर समय वार्ड के नागरिकों के लिए मदद हेतु उपलब्ध रहेंगे। 

*नीतू महेंद्र यादव* 

अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम्

No comments:

Post a Comment

10 मई को संपूर्ण जिले में आयोजित हुई वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत 24 खण्डपीठों ने निपटाये 920 मामलें 1608 हुये लाभान्वित

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 10 मई को संपूर्ण जिले में आयोजित हुई वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत 24 खण्डपीठों ने निपटाये 920 मामलें 1608 हुये लाभा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here