नपाध्यक्ष ने रसूलिया क्षेत्र के तीन वार्डों में बन रही सड़को का निरीक्षण किया* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 26 May 2025

नपाध्यक्ष ने रसूलिया क्षेत्र के तीन वार्डों में बन रही सड़को का निरीक्षण किया*


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

*नपाध्यक्ष ने रसूलिया क्षेत्र के तीन वार्डों में बन रही सड़को का निरीक्षण किया*


 नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में विकास कार्य तेजगति से किए जा रहे हैं। नपाध्यक्ष द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने परखने के लिए समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। रसूलिया स्थित  वार्ड 20,21, 24 में कायाकल्प 2.0 से बन रही डामर रोड का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस दौरान वार्ड के अनेक लोग उपस्थित रहे। तीनों वार्ड के नागरिकों द्वारा डामर की सड़क की सौगात देने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

उपयंत्री महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रसूलिया स्थित वार्ड 20, 21 और 24 में कायाकल्प अभियान 2.0 के तहत डामरयुक्त सड़कें बनाई जा रही हैं। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सड़क का निरीक्षण किया गया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। रोड के डामरीकरण हो जाने से उक्त वार्डों में निवासरत वार्डवासियों को आवागमन में आसानी होगी।  

निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्डवासियों से चर्चा की गई। सभी वार्डवासियों ने वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता गोविंद राय, पूर्व पार्षदगण मुट्टा अशोक कुशराम, पंकज पांडेय, अतुल भंडारी, संतोष मीना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

31 मई को किया जाएगा ‘’ विश्‍व तम्‍बाकू निषेध दिवस’’ का आयोजन

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 31 मई को किया जाएगा ‘’ विश्‍व तम्‍बाकू निषेध दिवस’’ का आयोजन नर्मदापुरम।  उप संचालक, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन...

Post Top Ad

Responsive Ads Here