मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनन्दन किया
मुख्यमन्त्री का अनामिका वर्मा ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ से किया अभिनंदन
नर्मदा पुरम। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिनन्दन समारोह रविंद्र भवन भोपाल मे आयोजित किया गया। म प्र राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने इस महा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।
इस आयोजन मे नर्मदापुरम जिले की महिला नेत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की पदाधिकारी श्रीमती अनामिका वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ शिरकत करी। मंच पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अनामिका वर्मा ने संघ के सदस्यों के साथ मिलकर फूल माला एवं पुष्प गुच्छ से अभिनंदन कर अभिवादन किया।
नर्मदापुरम जिले में यह ऐतिहासिक एवं गौरव की बात है कि जिले की बिटिया अनामिका वर्मा को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त महासंघ मे कर्मचारी राजनीति मे राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया। निश्चित ही यह उनके कर्मचारी हितैषी कार्यो का परिणाम है।
मप्र राज्य कर्मचारी संघ के मंच से मुख्यमंत्री श्री यादव ने विभिन्न कर्मचारी हितैषी घोषणाएं करी, जिसमे समस्त विभाग के कर्मचारी लाभांवित होंगे। कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना मुख्यतः विशेष रही
महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री श्री यादव का हृदय से धन्यवाद किया कि स्वास्थ बीमा योजना को प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारियों के लिए स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय ना केवल हमारे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आपकी सरकार कर्मचारियों की चिंता करती है, और उनके हित में संवेदनशील निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।
अनामिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री यादव के इस निर्णय ने हमारे बीच उत्साह भरा है कि शासन और कर्मचारी एक-दूसरे के सहयोगी हैं, ना कि केवल कार्यकर्ता और प्रशासक, इसके लिए हम हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री यादव के प्रति कृतज्ञ हैं। कार्यक्रम मे अखिल भारतीय राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी की गरिमामय उपस्थिति रही।
म प्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री के अभिनन्दन समारोह मे नर्मदापुरम जिले सहित सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से कर्मचारी साथीगण भोपाल पहुंचे और इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया।

.jpg)
No comments:
Post a Comment