बारिश पूर्व नगरपालिका का अभियान प्रारंभ* बाजार क्षेत्र में चैंबर्स तोड़ चलाई जेसीबी, निकाला टनों से कचरा *विगत दिनों नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था निरीक्षण* नपा के स्वच्छता अभियान की व्यापारियों ने प्रशंसा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 May 2025

बारिश पूर्व नगरपालिका का अभियान प्रारंभ* बाजार क्षेत्र में चैंबर्स तोड़ चलाई जेसीबी, निकाला टनों से कचरा *विगत दिनों नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था निरीक्षण* नपा के स्वच्छता अभियान की व्यापारियों ने प्रशंसा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*बारिश पूर्व नगरपालिका का अभियान प्रारंभ* 

बाजार क्षेत्र में चैंबर्स तोड़ चलाई जेसीबी, निकाला टनों से कचरा

*विगत दिनों नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था निरीक्षण* 

नपा के स्वच्छता अभियान की व्यापारियों ने प्रशंसा 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा बारिश पूर्व नगर के बड़े नाले नालियों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।   सफाई अभियान में बाजार क्षेत्र में स्थित चेंबर्स को तोड़े गए साथ ही उसमें जमीं गाद को निकालकर बाहर किया गया। चैंबर्स तोड़ते ही भारी मात्रा में पालिथिन, प्लास्टिक और र्इंट पत्थर निकले। बाजार क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान की व्यापारियों द्वारा मुक्तकंठ से प्र्रशंसा की गई।  

*4 चैंबर्स तोड़कर निकाला कचरा* 

*स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर बाजार क्षेत्र में युद्ध स्तर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।* जिसमें गुरूवार और शुक्रवार को चैंबर्स को जेसीबी की मदद से तोड़कर हटाया गया है।  भारी मात्रा में कचरा, पालिथिन, प्लास्टिक के साथ ही र्इंट पत्थर भी निकले हैं। श्री लुटारे ने बताया कि हलवाई चौक से लेकर लेंडिया बाजार मटन मार्केट तक यह विशेष सफाई अभियान चल रहा है। करीब 25 ट्राली कचरा निकला है। स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा। 

*नाले नालियों से हटाया अतिक्रमण* 

नाले नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर भी नगरपालिका की टीम सक्रिय दिखी। उन्होंने पहले नाले नालियों से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद वहां छोटी जेसीबी की मदद से नाले नालियों की सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। बारिश पूर्व यह अभियान से बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। 

*व्यापारियों ने अवलोकन किया* 

स्वच्छता उपनिरीक्षक संंजय लुटारे ने बताया कि शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में चल रहे सफाई अभियान का अवलोकन स्थानीय व्यापारीगणों द्वारा किया गया है। उन्होंने कार्य को देखकर संतोष व्यक्त किया तथा नगरपालिका के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव के साथ स्थानीय व्यापारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

*नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था निरीक्षण* 

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा विगत दिनों बाजार क्षेत्र का भरी दोपहरी में निरीक्षण किया गया था। इसके बाद रणनीति बनाकर  और व्यापारीगणों से चर्चा कर बाजार में सफाई अभियान चलाय गया।

*सख्त निर्देश दिए गए हैं* 

नगरपालिका की स्वच्छता टीम और अतिक्रमण दल को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बारिश पूर्व नगर के समूचे छोटे बड़े नाले नालियों से अतिक्रमण हटाकर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाए। समस्त नागरिकगणों और व्यापारीगणों से आग्रह है कि वे नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। 

*हेमेश्वरी पटले* 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नर्मदापुरम् 


स्वच्छता अभियान में सहयोग करें 

समस्त व्यापारीगणों और नागरिकों से आग्रह है कि वे नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में सहयोग करें। जिस किसी ने भी नाले नालियों पर निर्माण किए हैं वे तुरंत हटा लें जिससे कि नाले नालियों की सफाई सरलता से हो सके।  साथ ही अपने दुकान, प्रतिष्ठान और घर के बाहर डस्टबिन अवश्य रखें कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। नाले नालियों में फैंकने से जलनिकासी अवरूद्ध होती है। नगरपालिका का स्वच्छता अभियान नगरहित में लगातार जारी रहेगा। 


No comments:

Post a Comment

रीडर आईडी पर राजस्व प्रकरण पेंडिंग रखने वाले रीडरों पर प्रभावशील कार्यवाही की जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी जल गंगा संवर्धन अभियान में कार्य न करने वाले सीईओ पर कार्यवाही अधिरोपित की जाए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ रीडर आईडी पर राजस्व प्रकरण पेंडिंग रखने वाले रीडरों पर प्रभावशील कार्यवाही की जाए - कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here