मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
समेरिटन्स ग्रुप ने मगरिया में किया पौधारोपण
नर्मदापुरम। समेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स की टीम ने गुरुवार को सोहागपुर विकासखंड के ग्राम मगरिया में आरक्षित भूमि पर वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया।
इस सम्बन्ध में समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस गांव में जिला प्रशासन के निर्देशन में जंगल विकसित किया जाना है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इस जमीन पर जंगल विकसित किया जाना है। इस जमीन पर बरगद, पीपल, नीम, इमली, तेंदू, हल्दू, केम, कुसुम, बेल, कविट, अर्जुन, करंज आदि सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोप जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को यहां कुछ पौधे रोप गए हैं। जल्द ही बारिश होने के बाद यहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इस जमीन पर शीघ्र ही सघन वन तैयार करने की योजना है। पौधरोपण के दौरान संजय सेलट, परितोष शर्मा, अमित माहेश्वरी, जेडी सिंह, स्वाति खंपरिया, वंदना जोशी, स्मिता कहाते सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment