स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 - 25 के परिणाम जारी ,नर्मदापुरम शहर 3 स्टार घोषित नेशनल रैंकिंग में 26 वे और स्टेट लेवल पर 24वीं रैंकिंग प्राप्त हुई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 17 July 2025

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 - 25 के परिणाम जारी ,नर्मदापुरम शहर 3 स्टार घोषित नेशनल रैंकिंग में 26 वे और स्टेट लेवल पर 24वीं रैंकिंग प्राप्त हुई


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 - 25 के परिणाम जारी ,नर्मदापुरम शहर 3 स्टार घोषित 

नेशनल रैंकिंग में 26 वे और स्टेट लेवल पर 24वीं रैंकिंग प्राप्त हुई 


नर्मदापुरम्। नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। यह हमारे शहर के प्रत्येक नागरिक, स्वच्छता कर्मियों और समस्त टीम के अथक प्रयासों का परिणाम है। 3 स्टार प्राप्त होने पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा नागरिकों और नपा के अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी गई। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम संभाग की पहली 3 स्टार नगर पालिका भारत सरकार द्वारा घोषित की गई साथ में ओडीएफ++ सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वाला है शहर 

भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024- 25 में निकाय को 50000 - 3 लाख जनसंख्या वाले निकायों में 26 नेशनल रैंकिंग एवं मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर 24 रैंकिंग प्राप्त हुई।  

 स्वच्छता में एक नई मिसाल 

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में, नर्मदापुरम् ने 50,000 से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 26वीं रैंक प्राप्त की है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही, हमें गार्बेज फ्री सिटी  में 3 स्टार रेटिंग और खुलेश में शौच मुक्त का दर्जा भी मिला है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा शहर स्वच्छता के उच्चतम मानकों को पूरा कर रहा है और एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी जन प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में हम आगे भी कार्य करते रहेंगे। 

हेमेश्वरी पटले

मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नर्मदापुरम् 


स्वच्छता प्रति जागरूकता का प्रतीक 

यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि हमारे शहर के हर नागरिक की स्वच्छता के प्रति जागरूकता और समर्पण का प्रतीक है। हम सभी को इस पर गर्व है और हम भविष्य में भी इस गौरव को बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। आइए, हम सब मिलकर नर्मदापुरम को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक बनाए रखने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें।

नीतू महेंद्र यादव

नपाध्यक्ष, नर्मदापुरम्

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here