मध्य प्रदेश राशन दुकान संचालक विक्रेता तुलावटी जनकल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया को सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 12 July 2025

मध्य प्रदेश राशन दुकान संचालक विक्रेता तुलावटी जनकल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया को सौंपा ज्ञापन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


मध्य प्रदेश राशन दुकान संचालक विक्रेता तुलावटी जनकल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद माया नारोलिया को सौंपा ज्ञापन



नर्मदापुरम्।  शनिवार को नर्मदा पुरम स्थित सांसद कार्यालय में मध्य प्रदेश राशन दुकान संचालक विक्रेता तुलावटी जनकल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (सार्व.वि.प्र.) के अंतर्गत संचालित राशन दुकानों के कमीशन एवं प्रबंधकीय अनुदान की नियमित प्रदायगी सुनिश्चित किए जाने के संबंध में प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात् सांसद श्रीमति नारोलिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व मध्यप्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग से भेंट कर चर्चा करेंगी तथा ज्ञापन में उल्लिखित सभी मुद्दों को उनके समक्ष रखेंगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रमुख पदाधिकारी प्रकाश तिवारी, भगवानदास राठौर, प्रवीण तिवारी, हर्ष तिवारी कल्पेश तिवारी, विनोद कुमार सोनी एवं विभिन्न राशन विक्रेतागण उपस्थित रहे।






No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here