नपाध्यक्ष नीतू यादव ने मैसूर में बजट प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 26 July 2025

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने मैसूर में बजट प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नपाध्यक्ष नीतू यादव ने मैसूर में बजट प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण


नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान (भोपाल) के माध्यम से मैसूर में दो दिवसीय बजट प्रबंधन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंची हैं। यहां 20 निकाय के अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। नप के क्षेत्रीय नगर तथा पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ द्वारा मैसूर कर्नाटक में 25 से 26 जुलाई को नगर तथा राजस्व प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम नगरीय विकास एवं आवास विभाग करवा रहा है। 

नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण दौरान बताया गया कि किस तरह से हम नगरपालिका परिषद को टेक्स के मामले में आत्मनिर्भर बना सकते हैं, यह प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा था और इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में नगरपालिका को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई। 

 इस प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश की 20 नगरपालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। इस प्रशिक्षण में जिले से नर्मदापुरम नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और सिवनीमालवा नगरपालिका परिषद से रितेश जैन शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने मैसूर में बजट प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ नपाध्यक्ष नीतू यादव ने मैसूर में बजट प्रबंधन का लिया प्रशिक्षण नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सुंदरलाल पटव...

Post Top Ad

Responsive Ads Here