तवानगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर किया लार्वा सर्वे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 July 2025

तवानगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर किया लार्वा सर्वे


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


तवानगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर किया लार्वा सर्वे


नर्मदापुरम। कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार केसला ब्लाक के तवानगर ग्राम में सीएमएचओ डॉ नरसिंह गहलोत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

 शिविर के दौरान सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत की उपस्थिति में 37 मरीजों की जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव, आरबीएस के चिकित्सक टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण हुआ। शिविर में ग्रामीणों को मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। 

शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा की स्वास्थ्य टीम ने सहयोग किया, मलेरिया टीम द्वारा ग्राम तवानगर में घर घर जाकर लार्वा सर्वे कार्य किया एवं ग्राम में टीमोफास एवं पायराथीम छिड़काव किया गया। वर्तमान में तवानगर अंतर्गत मलेरिया या अन्य रोग से प्रभावित कोई भी गंभीर मरीज नहीं है।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here