स्प्रिंगडेल्स स्कूल के गर्ल्स कैडेट्स भोपाल फायरिंग कैंप के लिए हुए रवाना, विद्यालय हुआ गौरवान्वित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 July 2025

स्प्रिंगडेल्स स्कूल के गर्ल्स कैडेट्स भोपाल फायरिंग कैंप के लिए हुए रवाना, विद्यालय हुआ गौरवान्वित


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्प्रिंगडेल्स स्कूल के गर्ल्स कैडेट्स भोपाल फायरिंग कैंप के लिए हुए रवाना, विद्यालय हुआ गौरवान्वित


नर्मदापुरम: स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम के एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के कैडेट्स भोपाल में आयोजित  प्रतिष्ठित फायरिंग कैंप के लिए चयनित होकर रवाना हुए। ये चयन उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

इस फायरिंग कैंप में कैडेट्स को आग्नेयास्त्रों के संचालन, सटीक निशानेबाज़ी, तथा सामरिक कौशल से संबंधित गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें अलग अलग बटालियन से चयनित कैडेट्स के साथ अनुभव साझा करने और नई रणनीतियाँ सीखने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।

स्कूल डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी,, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here