अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
नर्मदापुरम। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मथुरा के खंडेलवाल सेवा सदन में संपन्न हुई। जहां महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कल्याण दास टंच वाले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भारतवर्ष से पधारे 33 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि वह अपना संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य, सेवा, विश्वास कायम करने पर ध्यान केंद्रित करें और कार्य करें। बैठक में मथुरा वृंदावन में अग्रवंशियों द्वारा महाराजा अग्रसेन का भव्य मंदिर एवं धर्मशाला बनाने का संकल्प किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ राज्यों से पधारे सभी पदाधिकरियों ने इस कार्य में सहयोग करने का संकल्प किया। मथुरा वृंदावन में अग्रसेन भगवान एवं माता लक्ष्मी जी के कुलदेवी माता लक्ष्मी जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम गर्ग, मंत्री योगेंद्र गोयल ट्रेजरी वाले, संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल, संरक्षक मूलचंद गर्ग, राष्ट्रीय सलाहकार महेश कुमार अग्रवाल ब्यावरा म.प्र., बलदेव प्रसाद अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश बंसल, रितेश अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव, अंकित गुप्ता मध्य प्रदेश, ओम प्रकाश अग्रवाल, संपादक अग्र सत्ता म.प्र. ,अरुण अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुला गर्ग, उपाध्यक्ष मीरा अग्रवाल, संगठन मंत्री आशा अग्रवाल, सह संगठन मंत्री मीनाक्षी अग्रवाल ,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मीरा मित्तल, मध्य प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल दतिया अंकित गुप्ता, मध्य प्रदेश राजेंद्र अग्रवाल सुरेश अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश गुप्ता,गोपाल दास काजू वाले, राजकुमार रद्दी वाले, हिमांशु अग्रवाल उत्तर प्रदेश मथुरा आदि से बड़ी संख्या में पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की कार्यक्रम में सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोगियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया इसके पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ,महामंत्री मंतोष अग्रवाल, महिला समिति अध्यक्ष जिला अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, महामंत्री रचना अग्रवाल ने सभी सदस्यों को भेज लगाकर और पटका पहनकर स्वागत किया मंच का कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम गर्ग ने किया अंत में जिला अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल में आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में गोपाल दास काजू वाले को मथुरा में मंदिर निर्माण मैं सक्रिय भूमिका एवं रूपरेखा बनाने का कार्य सौंपा गया ।
बैठक दो सत्र में रखी गई प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 से शाम6:00 तक चली । रात्रि 8:00 बजे से को सांस्कृतिक कार्यक्रम, रासलीला एवं भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी महिला एवं पुरुषों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया । राधा कृष्ण की झांकी के साथ सभी ने जमकर नृत्य किया। सफलतम कार्यक्रम के लिए सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी एवं पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment