तेजगति से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान मालाखेड़ी और आदमगढ़ से हटाया ट्रालियों से कचरा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 July 2025

तेजगति से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान मालाखेड़ी और आदमगढ़ से हटाया ट्रालियों से कचरा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


तेजगति से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान 

मालाखेड़ी और आदमगढ़ से हटाया ट्रालियों से कचरा 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। बारिश के दिनों में कचरा सड़े न इस बात का ध्यान रखते हुए  दु्रतगति से वार्डों से कचरा उठाया जा रहा है। जेसीबी की मदद से आदमगढ़ और मालाखेड़ी क्षेत्र से कचरा हटाया गया। 

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं सीएमओ श्रीमती पटले के स्पष्ट निर्देश हैं कि बारिश के दिनों में स्वच्छता अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वहीं जनसुनवाई में आई स्वच्छता संबंधी शिकायत को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रही है।  

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बारिश के दिनों में कचरा यहां वहां न फैंकें। कचरा यहां वहां फैंक देने से पानी के साथ बहकर नाले नालियों में फंसते हैं जिसके चलते जलभराव की स्थिति बनती है। बारिश के दिनों में सावधान रहें सुरक्षित रहें।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here