मोहम्मद रफी की याद में नेहरू पार्क में नगमें गाकर दी सुरांजलि - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 27 July 2025

मोहम्मद रफी की याद में नेहरू पार्क में नगमें गाकर दी सुरांजलि


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


  मोहम्मद रफी की याद में नेहरू पार्क में नगमें गाकर दी सुरांजलि


नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल का सुरीला कार्यक्रम में रविवार को नेहरू पार्क में नगर के संगीत कलाकारों ने मोहम्मद रफी को उनकी पुण्यतिथि पर उनके नगमें गाकर उन्हें सुरांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल व पुष्पांजलि के साथ हुई। रविवार शाम नेहरू पार्क में  मोहम्मद रफी के गीतों ने लोगों को बांधे रखा।

 पार्क में घूमने आए लोग भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी अपने सुरों से शाम सुरीली कर दी। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बताया कि सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम का यह पांचवा सप्ताह था। गीत संगीत के इस सुरीले कार्यक्रम से लोग जुड़ते ही जा रहे है। रविवार को एकलव्य म्यूजिकल ग्रुप, आलाप म्यूजिकल ग्रुप व आहूजा म्यूजिक ग्रुप सहित अन्य स्थानीय गीतकारों ने मोहम्मद रफी की याद में गीत गाए। संगीत कलाकार संजय रायकबार, कमलेश क्षीरसागर, हरीश मांझी, कमल झा, महेंद्र सिंह राजपूत, प्रकाश आहूजा, संदीप राजवंशी, अजय तोमर, निकिता वरयानी, प्रशांत गोहला, अतुल मंडलोई, कमल सिंह राजपूत, मुकुल मालवीय, डॉ. नैना सोनी, अनूप रिछारिया, नितिन परिता, नंदकिशोर कांस्कार ने अपने सुरेले गीतों की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम का संचालक राजेश रायकबार ने किया। कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत, कमल चव्हाण,  दिनेश चौकसे, विशाल दीवान, राजू आसरे, सौरभ मेहरा, सुंदरम अग्रवाल, श्रीराम सगर, गौरव नायक ने सभी गायक कलाकारों का स्वागत सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here