श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक संपन्न बैठक में गत वर्ष का आय व्यय लेखा प्रस्तुत कर, आगामी बर्ष हेतु बजट निर्धारित किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 31 August 2025

श्रीरामलीला महोत्सव समिति की वार्षिक बैठक संपन्न बैठक में गत वर्ष का आय व्यय लेखा प्रस्तुत कर, आगामी बर्ष हेतु बजट निर्धारित किया गया



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

श्रीरामलीला महोत्सव समिति  की वार्षिक बैठक संपन्न 

बैठक में गत वर्ष का आय व्यय लेखा प्रस्तुत कर, आगामी बर्ष हेतु बजट निर्धारित किया गया 


नर्मदा पुरम। श्रीरामलीला महोत्सव समिति के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि समिति की वार्षिक बैठक पं गिरिजा शंकर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष 2024-25 के आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष 2025-26 हेतु बजट निर्धारित किया गया। श्रीरामलीला महोत्सव 2025 के अंतर्गत लीला के मंचन का आगामी आयोजन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 04 अक्टूबर तक होगा जिसमें जिसमें 17 सितम्बर से  28 सितंबर तक की लीलाओं का मंचन सेठानी घाट पर होगा , दि. 22 सितंबर सोमवार को भगवान श्रीराम की भव्य श्रीराम बारात नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जावेगी ।

 श्रीराम -रावण युद्ध की लीलाओं का मंचन 29 सितंबर  से 2 अक्टूबर दशहरा विजयादशमी तक कि लीलाओं का मंचन दशहरा मैदान पर होगा । दशहरा मैदान में विजया दशमी की रात्रि 9 बजे विशाल देवी जागरण सम्पन्न होगा। पश्चात पुनः सेठानी घाट पर भरत मिलाप 03 और 04 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक की लीला के मंचन से 18 दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव का समापन होगा । समिति की बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक पं गिरिजा शंकर शर्मा भूपेंद्र चौकसे जनपद अध्यक्ष श्रीमति नीतू यादव अध्यक्ष नगर पालिका पं गोपाल प्रसाद खड्डर ,राकेश फौजदार, अरुण शर्मा ,महेंद्र चौकसे योगेश्वर तिवारी अधिवक्ता बी के चौहान ,पं सुनील चौरे सहित रामलीला के सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here