दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 24 September 2025

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 02 अक्टूबर से प्रारंभ


नर्मदापुरम// प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। 

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नर्मदापुरम् डॉ. सी. के. दुबे ने बताया कि पहले चरण में ऐसे पशुपालकों से घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा जिनके पास 10 या 10 से अधिक पशु हैं। दूसरे चरण में 05 या 05 से अधिक गाय/ भैंस पालने वाले पशुपालकों को शामिल किया जाएगा। वहीं तीसरे चरण में 05 से कम गाय/ भैंस पालने वाले पशुपालकों से संपर्क साधा जाएगा।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम् जिले में इस अभियान का संचालन किया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नर्मदापुरम् डॉ. सी. के. दुबे ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे शासन के इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय भागीदारी एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाएं।


000

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here