कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने विवेकानंद घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान झाड़ू, फावड़ा, कुल्हाड़ी उठाकर अधिकारियों ने की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश अभियान के दौरान कलेक्टर के उत्साहवर्धन से प्रसन्न हुए सफाई मित्र - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 25 September 2025

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने विवेकानंद घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान झाड़ू, फावड़ा, कुल्हाड़ी उठाकर अधिकारियों ने की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश अभियान के दौरान कलेक्टर के उत्साहवर्धन से प्रसन्न हुए सफाई मित्र




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने विवेकानंद घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

झाड़ू, फावड़ा, कुल्हाड़ी उठाकर अधिकारियों ने की साफ सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

अभियान के दौरान कलेक्टर के उत्साहवर्धन से प्रसन्न हुए सफाई मित्र


एके एन न्यूज नर्मदापुरम।  17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत संपूर्ण जिले में स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विषयों पर निरंतर गतिविधियां आयोजित हो रही है। जिसके तहत विधायकगणों, जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। ऐसा ही नजारा गुरुवार को नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट पर प्रातः 8 बजे देखने को मिला। मोका था सेवा पखवाड़ा के तहत एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान का। जब कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला विवेकानंद घाट पर एकत्रित हुआ और उन्होंने विवेकानंद घाट पर वृहद स्तर पर साफ सफाई अभियान चलाया।

सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट पर स्वच्छता अभियान की गतिविधि में सम्मिलित होकर श्रमदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं फावड़ा उठाकर घाट पर फैला कचरा साफ किया और उसे निर्धारित स्थान पर डालते हुए साफ-सफाई का संदेश दिया। सफाई अभियान के दौरान ही उन्होंने घाट पर की जा रही साफ सफाई गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि चिन्हित किए गए स्थान पर व्यवस्थित साफ सफाई करवा कर उस स्थान को स्वच्छ किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने अभियान के तहत उपस्थित जन प्रतिनिधियों से भी चर्चा की।

कलेक्टर ने सफाई मित्रों से संवाद के दौरान उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोगो की ही मेहनत के परिणाम से ही शहर को स्वच्छ रखा जा सकता है। सफाई मित्रों ने उत्साहित होकर कलेक्टर के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, जिसे कलेक्टर ने सहज ही स्वीकारते हुए उपस्थित समस्त सफाई मित्रों के साथ फोटो खिंचवाई।

सफाई गतिविधि के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला पंचायत सीईओ सौजान सिंह रावत, अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर सहित पूरा प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा एवं सभी ने स्वच्छता अभियान के तहत घाट पर साफ सफाई कार्य किया।

No comments:

Post a Comment

सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सेवानिवृत शिक्षक यादव का निधन, पैतृक ग्राम में होगा अंतिम संस्कार नर्मदापुरम। सेवानिवृत शिक्षक और समाजसेवी बीएस या...

Post Top Ad

Responsive Ads Here