रोहना में प्रस्तावित कालीबाड़ी स्थल पर विराजेंगी महिषासुर मर्दिनी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 September 2025

रोहना में प्रस्तावित कालीबाड़ी स्थल पर विराजेंगी महिषासुर मर्दिनी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रोहना में प्रस्तावित कालीबाड़ी स्थल पर विराजेंगी महिषासुर मर्दिनी 


नर्मदापुरम। शहर के समीप स्थित रोहना गांव में प्रस्तावित कालीबाड़ी मंदिर स्थल पर प्रथम बार मां महिषासुर मर्दानी विराजेंगी। यहां भगवती जगदंबा की पूजा परम्परागत बंगाली विधि विधान से की जाएगी। यह दुर्गोत्सव नर्मदापुरम कालीबाड़ी सामाजिक कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

 *कोलकाता से बुलाई मिट्टी* 

समिति के अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा, सचिव डा चंदन मंडल, सदस्यगण सुश्री साधना मित्रा, सुभाष घोष, प्रमोद शर्मा, अमित माहेश्वरी ने बताया कि माता की प्रतिमा के निर्माण के लिए मिट्टी बंगाल से बुलाई गई है। प्रतिमा का निर्माण बंगाली कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त माता की पूजा बंगाली परम्परा के अनुसार ही की जाएगी। उत्सव षष्ठी तिथि यानी 28 सितंबर से प्रारंभ होगा। समिति सदस्यों ने सभी भक्तों से उत्सव में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

 *प्रतिदिन कार्यक्रम व भंडारा* 

समिति सदस्यों ने बताया कि उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। साथ ही भक्तों के लिए नियमित भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। 

 *तैयारियां जारी* 

कालीबाड़ी मंदिर निर्माण स्थल रोहना में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। पूजा एवं अनुष्ठान के लिए आचार्य कोलकाता से आ रहे हैं। अन्य तैयारियां भी पूर्णता की ओर हैं।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here