13 अक्‍टूबर को कराई जाएगी बालरंग प्रतियोगिताएं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 October 2025

13 अक्‍टूबर को कराई जाएगी बालरंग प्रतियोगिताएं

 एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ 


13 अक्‍टूबर को कराई जाएगी बालरंग प्रतियोगिताएं 


नर्मदापुरम/ विगत् वर्षों से राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिताओं का आयोजन आयुक्त, लोक शिक्षण, संचालनालय म.प्र. भोपाल के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष 2025 से राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिताओं का तीन संभागों इन्दौर, नर्मदापुरम, उज्जैन को आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

 इसके परिपालन में नर्मदापुरम संभाग द्वारा 13 अक्‍टूबर 2025 को सांस्कृतिक, निःशक्त/दिव्यांग एवं उर्दू प्रतियोगितायें आयोजित करायी जावेंगी। नर्मदापुरम संभागान्तर्गत् उक्त प्रतियोगिताओं के सुगम एवं सुचारू संचालन हेतु सांस्कृतिक प्रतियोगिता अन्तर्गत्-सुगम संगीत, वादन, शास्त्रीय नृत्य एवं लोकगीत का आयोजन-नोडल संस्था, शासकीय उत्कृष्ट उमावि. नर्मदापुरम में, निःशक्त/दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता अन्तर्गत्- सुगम संगीत, वादन, नृत्य, एकल अभिनय, सामूहिक अभिनय, चित्रकला एवं लिपि लेखन(केलिग्राफी)/सुलेख का आयोजन- नोडल संस्था, शासकीय कन्या उमावि. नर्मदापुरम में एवं उर्दू प्रतियोगिता अन्तर्गत्-स्वरचित (गजल-नजम), कव्वाली, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन-नोडल संस्था, शासकीय एस.एन.जी. उमावि. नर्मदापुरम में किया जा रहा है। 

उक्त प्रतियोगिताओं हेतु संभाग स्तर कार्यक्रम कियान्वयन समिति, 2. वित्त समिति, परिवहन समिति, कन्ट्रोल रूम एवं अनुशासन समिति, आवास व्यवस्था समिति, प्रमाण पत्र/बैनर निर्माण एवं पुरूस्कार/प्रमाण पत्र वितरण समिति, भोपान एवं पेयजल समिति, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति एवं तीनों नोडल संस्था प्राचार्यों द्वारा अपने स्तर से कार्य के सुचारू एवं सुगम संचालन हेतु भी समितियों का निर्माण किया गया है।

 उक्त प्रतियोगिता अन्तर्गत् दिनांक 13/10/2025 को नर्मदापुरम संभाग अन्तर्गत् आयोजित होने वाली सांस्कृतिक, निःशक्त/दिव्यांग एवं उर्दू प्रतियोगिताओं में 09 संभागों से सहभागिता करने वाले छात्र/छात्राओं की अनुमानित संख्या 434 एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं की अनुमानित संख्या 70, इस प्रकार कुल 510 छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में सहभागिता की जा रही है। इसके लिये विभिन्न विधाओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक नियुक्त किये गये हैं।


No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here