नर्मदा घाट हमारे शहर की शान और पहचान, इन्हें सुंदर और साफ रखना हमारी प्राथमिकता- केशव देव वर्मा अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 October 2025

नर्मदा घाट हमारे शहर की शान और पहचान, इन्हें सुंदर और साफ रखना हमारी प्राथमिकता- केशव देव वर्मा अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया अभियान


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

नर्मदा घाट हमारे शहर की शान और पहचान, इन्हें सुंदर और साफ रखना हमारी प्राथमिकता- केशव देव वर्मा 

अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया अभियान 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम।  रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर साफ-सफाई की गई और कचरा एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सी बी खरे, केशव देव वर्मा, अभय वर्मा, मनोज वर्मा, लालता प्रसाद आदित्य, विजय वर्मा, अशोक वर्मा अश्विनी वर्मा जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा, प्रीति खरे मंजू श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, जानकी, रश्मि वर्मा, अदिती वर्मा, अनीता वर्मा, ऊषा वर्मा ईरा वर्मा, रश्मि सक्सेना आदि मौजूद थे। 

इस मौके पर समाज के केशव देव वर्मा ने कहा कि नर्मदा के घाट हमारे शहर की शान और पहचान, इन्हें सुंदर और साफ रखना हमारी प्राथमिकता है। इस सफाई अभियान में अन्य लोगों को भी साथ आना चाहिए और नर्मदा के घाटों की साफ सफाई में सहयोग करना चाहिए । केशव देव वर्मा ने कहा कि जब घाट और नर्मदा साफ होगी तो वह कलकल बहेगी । उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को घाटों पर गंदगी नहीं करना चाहिए सभी कचरा डस्टबिन में डालें और केमिकल का उपयोग न करें। 

नर्मदा के घाट हमारे शहर की शान है और मां हमारी जीवनदायनी है। यह हमारे प्रदेश की जीवन रेखा भी कही जाती है इसलिए  नर्मदा को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है और पर्यावरण की दृष्टि से भी आवश्यक है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा की मां नर्मदा का अभियान कई महीनों से चल रहा है। हमें सभी घाटों को स्वच्छ रखना है जिससे साफ सफाई बनी रहे और घाटों में सुंदरता दिखे। घाट पर पड़े कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। 

वहीं श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे नर्मदा में साबुन, सोडा और कास्टिक चीजों का उपयोग न करे।  समाज द्वारा नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे नर्मदा को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। नर्मदा का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और लाखों श्रद्धालु अमावस्या और पूर्णिमा पर स्नान करने आते हैं। नर्मदा पुरम की पहचान की नर्मदा नदी के किनारे बसे घाटों से होती है। इस तरह के स्वच्छता अभियानों से न केवल नर्मदा घाटों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। इसके साथ ही हमें शहर को भी साफ सुथरा रखना है।

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here