75 स्कूलों को हराकर समेरिटंस ने सभी श्रेणियों में जीते पुरस्कार भोपाल में आयोजित इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में लहराया परचम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 October 2025

75 स्कूलों को हराकर समेरिटंस ने सभी श्रेणियों में जीते पुरस्कार भोपाल में आयोजित इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में लहराया परचम

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

75 स्कूलों को हराकर समेरिटंस ने सभी श्रेणियों में जीते पुरस्कार

भोपाल में आयोजित इंटर स्कूल चैम्पियनशिप में लहराया परचम 


नर्मदापुरम। भोपाल संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में समेरिटंस के बच्चों ने अपनी श्रेष्ठता का लोहा पूरे प्रदेश में मनवा दिया। स्पर्धा में शामिल 75 स्कूलों की टीमों को परास्त कर समेरिटंस के बच्चों ने सभी आठ श्रेणियों में गोल्ड अपने नाम किए। 

इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी शिक्षिका सिम्मी झा  एवं कविता ने बताया कि संत हिरदाराम कॉलेज द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस साल भी “शिम भोपाल 2025” इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश की 75 नमी स्कूलों ने भाग लिया था।  प्रतियोगिता में समेरिटंस स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम की।

कोलॉज मेकिंग में विदित और जिज्ञासा, रंगोली में कुमकुम एवं अंकिता ने प्रथम स्थान अर्जित किया। क्विज में लोकेश व कारण द्वितीय रहे। फोटोग्राफी में लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि एकल गायन, वाद-विवाद, पेंटिंग और समूह नृत्य स्पर्धा में समेरिटंस की टीमों ने सांत्वना पुरस्कार अर्जित किए। 

इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर आयोजकों द्वारा समेरिटंस विद्यालय को “शिम भोपाल 2025 चैम्पियन ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मार्गदर्शक शिक्षिका सुश्री सिम्मी झा और सहयोगी शिक्षिका सुश्री कविता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके अथक परिश्रम की सराहना की। इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारियों, प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रावत तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here