जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने जिले के
सोहागपुर, पिपरिया विधानसभा के अनेक ग्रामों का दौरा किया
एके एन न्यूज सोहागपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने कांग्रेस नेता अरुण तिवारी के साथ सुहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढिकवाडा ग्राम माछा एवं पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पचलावरा में कांग्रेस जनों से मुलाकात की सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम शेभापुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद साहू के निवास स्थान पर पहुंचे।
वहीं शोभापुर में सुधीर पटेल के साथियों द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पांडेय का जोरदार स्वागत किया। ग्राम महुआ खेड़ा में गुड्डू शुक्ला ग्राम ढिकवाडा में मंजेश पटेल ग्राम माछा में संजू ठाकुर बृज किशोर ठाकुर वहीं ग्राम पचलावरा में कमलेश चौधरी द्वारा आयोजित भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए ।
वहीं पिपरिया में धर्मेंद्र नागवंशी के बालक की जन्मदिन पूर्व संध्या पर उनके निवास स्थान पर जाकर शुभकामनाएं दी एवं कांग्रेस नेता तुलसीराम कीर के पिताश्री स्वर्गीय रतन लाल कीर निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय करणपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरगोविंद पुरवइया के निवास स्थान पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
वहां पर उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया सुहागपुर में गुड्डू चौधरी के निवास स्थान पर कांग्रेसजनो से भेंट की इस प्रकार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे का जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी दौरे से कांग्रेस जनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिसका लाभ आने वाले समय में नर्मदापुरम जिले में कांग्रेस को मिल सकता है यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।


No comments:
Post a Comment