63,942 किसानों को किया गया मूंग उपार्जन का 1759.14 रुपए करोड़ का सफल भुगतान 114 किसानों के भुगतान बैंक खाते की विसंगतियों के कारण लंबित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 October 2025

63,942 किसानों को किया गया मूंग उपार्जन का 1759.14 रुपए करोड़ का सफल भुगतान 114 किसानों के भुगतान बैंक खाते की विसंगतियों के कारण लंबित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


63,942 किसानों को किया गया मूंग उपार्जन का 1759.14 रुपए करोड़ का सफल भुगतान

114 किसानों के भुगतान बैंक खाते की विसंगतियों के कारण लंबित


एके एन न्यूज नर्मदापुरम// जिले में मूंग उपार्जन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लगभग 99 प्रतिशत किसानों को मूंग भुगतान की राशि का भुगतान किया जा चुका है। अब तक कुल 63,942 किसानों को 1759.14  करोड़ रुपए का सफल भुगतान किया जा चुका है।

वहीं 114 किसानों के लगभग 4 करोड़ रुपए का भुगतान उनके बैंक खातों में पाई गई तकनीकी विसंगतियों के कारण लंबित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन किसानों के बैंक खातों में आधार अपडेशन, ई-केवाईसी, बैंक खाता लिमिट जैसी त्रुटियों के कारण भुगतान प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।

इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड) द्वारा जिले के समस्त प्रभावित कृषकों से अपील की गई है कि सभी कृषक अपने-अपने वर्तमान लोन खाता के अपडेशन के लिए सहकारी बैंक तथा मूल खाते के अपडेशन के लिए, बैंक खाते में बदलाव के लिए उपसंचालक कार्यालय कृषि विभाग में संपर्क कर बैंक खाते का अपडेट शीघ्र कराएं। ताकि लंबित भुगतान राशि शीघ्र उनके खातों में जमा की जा सके। इसके अतिरिक्त आई एफ एस सी कोड एवं बैंक खाते से आधार मैपिंग के लिए बैंक में संपर्क करें। साथ ही, जिन किसानों का भुगतान हो चुका है, वे भी अपने आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं।


000

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here