नपाध्यक्ष ने गरीब बस्ती में पहुंचकर बांटी दीपावली की सामग्री बच्चे हुए खुश तो मन प्रसन्न हो गया: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 October 2025

नपाध्यक्ष ने गरीब बस्ती में पहुंचकर बांटी दीपावली की सामग्री बच्चे हुए खुश तो मन प्रसन्न हो गया: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष ने गरीब बस्ती में पहुंचकर बांटी दीपावली की सामग्री 

बच्चे हुए खुश तो मन प्रसन्न हो गया: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


नर्मदापुरम्। गरीब बच्चे भी दीवाली मना सके इसके लिए नगरपालिका द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। उनके लिए बाजार क्षेत्र में बनाए गए नेकी दीवार शुभ लाभ काउंटर पर नागरिकों, व्यापारियों और ग्राहकों द्वारा दीपावली से संबंधित सामग्री जमा कराई गई थी। एकत्रित की गई सामग्री को दीपावली पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव  द्वारा गरीब बच्चों को वितरित की गई। साथ ही बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए। उनके बीच पहुंचकर दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर अतिक्रमण दल प्रभार, सुरेश सराठे  आदि उपस्थित थे। 

बच्चे हुए बेहद खुश

 नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि दीपावली पर बड़ी पहाड़िया के पास स्थित बस्ति में पहुंचकर गरीब बच्चों में एकत्रित सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चे खुशी से झूम उठे। उनकी खुशी देखकर मन प्रसन्न हो गया। बच्चों को फटाखा सामग्री, पूजन सामग्री तथा मूर्ति सहित सभी प्रकार की दीपावली से संबंधित सामग्री प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि साथ ही घरों-घर जाकर सामग्री प्रदान की गई। वहां के नागरिक भी बेहद खुश हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here