मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त में तौल कांटे की पूजन कर खरीदीं हुई प्रारंभ
व्यापारी, मंडी अधिकारी कर्मचारी सहित किसान और हम्मालो ने तौल कांटे की आरती कर प्रसाद वितरण किया
एके एन न्यूज नर्मदापुरम। स्थानीय कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में तौल कांटे की विधि विधान से पूजन अर्चन कर धान खरीदीं की शुरूआत की। इस मौके पर पंडित सुनील भार्गव ने विधिवत पूजा अर्चना कराई, व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी और पटाखे फोडे। इस मौके पर लगभग दस ट्राली धान की उपज मंडी में बिकने के लिए आईं। व्यापारियों द्वारा मुहूर्त पूजा करके शुरू की गई धान खरीदी 3151 के भाव पर बिकी।
मंडी सचिव रामनाथ इवने ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों द्वारा शुभ मुहूर्त में तौल कांटे की पूजन अर्चन कर बोली लगाकर धान खरीदी की शुरूआत की गई, पहले किसान भाई को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रथम खरीदी मुहूर्त में गुरुनानक ट्रेंडस ने ऊंची बोली लगाकर धान खरीदी की शुरूआत की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम नवलानी, अजय खन्ना, गोलू राठौर, बबलू राठौर, प्रमोद राठौर, हरि मीना, अमर सिंह राजपूत, कपिल मीना, मनीष साहू सहित मंडी सचिव श्री इवने सहित विक्रम सिंह राजपूत सहित कर्मचारी एवं किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment