रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ सांसद द्वारा छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले की जानकारी दी जिला रोजगार अधिकारी ने रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में विस्तार से संबोधित किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 13 October 2025

रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ सांसद द्वारा छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले की जानकारी दी जिला रोजगार अधिकारी ने रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में विस्तार से संबोधित किया




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का सफलतापूर्वक समापन हुआ

सांसद द्वारा छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले की जानकारी दी

जिला रोजगार अधिकारी ने रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में विस्तार से संबोधित किया


एके एन न्यूज नर्मदा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशन में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय 13 अक्टूबर को रोजगार एवं स्वरोजगार मेला सफलतापूर्वक समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि दर्शन सिंह चौधरी लोकसभा सांसद एवं पीयूष शर्मा म.प्र. तैराकी संघ अध्यक्ष एवं लक्षमणसिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण किया।

  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद द्वारा छात्र -छात्राओं को संबोधित कर रोजगार एवं स्वरोजगार मेले की जानकारी दी एवं शासकीय योजनाओं से भी अगवत कराया एवं कंपनी प्रतिनिधियों के स्टॉल भ्रमण कर चर्चा की जिससे अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार प्रदान किया जा सके। 

इस अवसर पर पीयूष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर प्रेरित किया। एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ऋण वितरण कराया गया। एवं विजेन्द्र रावत डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे एवं प्राचार्या डॉ.कामिनी जन ने छात्र-छात्राओं को रोजगार मेले की आवश्यकता एवं महत्व से अवगत कराया एवं जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे ने रोजगार एवं स्वरोजगार के बारे में संबोधित किया एवं जिला रोजगार कार्यालय के प्लेसमेंट असिसटेंट धर्मेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में संपूर्ण रोजगार मेले की व्यवस्था संपन्न हुई। 

इस अवसर पर महाविद्यालय ट्रेनिंग अधिकारी डॉ. रागिनी सिकवार, नोडल अधिकारी डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. भारती दुबे, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. श्रुति गोखले एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मेला मे कुल 330  छात्र एवं छात्राएं उपस्थित हुए। जिसमें कुल 16 कंपनियां एवं 06 शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाया। 

जिसमें से रोजगार 146 को प्रथमिकता स्तर पर चयनित किया गया एवं स्वरोजगार योजना के तहत 13 लागों को लाभान्वित किया गया कुल 159 छात्र एवं छात्राओ को लाभान्वित किया गया। एवं स्वस्थ्य विभाग द्वारा 90 छात्र एवं छात्राओं की जॉच की गयी जिसमें डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. ज्योती कटारे, श्रीमती हेमलता पटेल, श्रीमती गीता राजपूत, त्रिलोक मनवारे, श्रीमती सवीता चौहान एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here