किसान खेत पाठशाला में किसानों को दी गई भावांतर योजना की जानकारी* *जनपद पंचायत सिवनी मालवा के ग्राम सतवासा में हुआ आयोजन* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 October 2025

किसान खेत पाठशाला में किसानों को दी गई भावांतर योजना की जानकारी* *जनपद पंचायत सिवनी मालवा के ग्राम सतवासा में हुआ आयोजन*

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 *किसान खेत पाठशाला में किसानों को दी गई भावांतर योजना की जानकारी*

*जनपद पंचायत सिवनी मालवा के ग्राम सतवासा में हुआ आयोजन*


एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ सिवनी मालवा। जनपद पंचायत सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सतवासा में गुरुवार को किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती श्रुति चौधरी एवं नायब तहसीलदार सुश्री कीर्ति प्रधान की उपस्थिति में किसानों को भावांतर भुगतान योजना की जानकारी दी गई।

पाठशाला के दौरान किसानों को भावांतर योजना के तहत पंजीयन प्रक्रिया एवं सोयाबीन फसल के मंडी मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मध्य के अंतर की राशि के भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत किसानों को विक्रय के 15 दिवस के भीतर एमएसपी और विक्रय मूल्य के अंतर की राशि सीधे उनके आधार लिंक बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

इसके साथ ही किसान पाठशाला में नरवाई/पराली जलाने की रोकथाम के विषय पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि नरवाई जलाने से न केवल खेत की उर्वरता कम होती है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। मिट्टी में उपस्थित लाभकारी जीवाणु एवं पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसल की उत्पादकता प्रभावित होती है।

किसानों को नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों जैसे मल्चर, सुपरसीडर एवं स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देते हुए पराली न जलाएं और वैज्ञानिक तरीके से फसल अवशेष प्रबंधन अपनाएं।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here