हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अत्यंत विशेष महत्व है घरों में और मंदिरों में भगवान गोवर्धन का पूजन अर्चन कर लगाएं गए छप्पन भोग - प उपाध्याय - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 22 October 2025

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अत्यंत विशेष महत्व है घरों में और मंदिरों में भगवान गोवर्धन का पूजन अर्चन कर लगाएं गए छप्पन भोग - प उपाध्याय

, मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अत्यंत विशेष महत्व है 


घरों में और मंदिरों में भगवान गोवर्धन का पूजन अर्चन कर लगाएं गए छप्पन भोग - प उपाध्याय 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम।  हिन्दू सनातन संस्कृति और धर्म अनुसार घरों में और मंदिरों में भगवान गोवर्धन पूजन अर्चन कर छप्पन भोग लगाए गए । पं यश उपाध्याय मोरछली चौक ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का अत्यंत विशेष महत्व है। 

यह पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा या अन्नकूट उत्सव हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाया गया।‌ इस पर्व की सबसे अधिक रौनक मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना और नंदगांव में देखने को मिलती है। इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष विधान होता है। वहीं गायों का सुंदर श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और फिर फूल, धूप, दीप आदि से उसकी पूजा की जाती है। गोवर्धन की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ अंत में इस व्रत कथा का पाठ करने से पुण्य फल प्राप्त होता है । जो भी भक्त ऐसा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही अन्नकूट की कृपा से कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here