धन्वंतरि जयंती पर आयुष विभाग नर्मदापुरम में हुआ पूजन एवं संकल्प कार्यक्रम भगवान धन्वंतरि की आराधना, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी ने किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 October 2025

धन्वंतरि जयंती पर आयुष विभाग नर्मदापुरम में हुआ पूजन एवं संकल्प कार्यक्रम भगवान धन्वंतरि की आराधना, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी ने किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


धन्वंतरि जयंती पर आयुष विभाग नर्मदापुरम में हुआ पूजन एवं संकल्प कार्यक्रम

भगवान धन्वंतरि की आराधना, दीप प्रज्वलन के साथ  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी ने किया 


नर्मदापुरम। धन्वंतरि जयंती के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय नर्मदापुरम में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस. आर. कारोंजिया द्वारा भगवान धन्वंतरि की आराधना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मानवता की सेवा, रोगों से बचाव तथा स्वस्थ व्यक्तियों को स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सालय से डॉ. सविता पुष्कर (आर.एम.ओ.), डॉ. ललिता ऊइके, एवं समस्त चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं शासकीय आयुष विंग से डॉ. अशोक कुमार पुष्कर, डॉ. अक्षय जैन तथा कार्यालय स्टाफ ने भी श्रद्धापूर्वक भागीदारी निभाई।

  इस दौरान डॉ.अरविंद त्रिपाठी, डॉ.योगेश वर्मा, डॉ. गौरव वर्मा तथा राकेश चौहान भी उपस्थित रहे।भगवान धन्वंतरि की आरती के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुर्वेद के प्रसार एवं जन-जन के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण रहा।


No comments:

Post a Comment

भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भारतीय डाक विभाग द्वारा आधार नामांकन एवं अपडेट सेवा हेतु विशेष अभियान 8 एवं 9 मई को होगा आयोजित नर्मदापुरम। प्रवर ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here