नर्मदापुरम जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 43 नागरिकों की कि गई कैंसर स्क्रीनिंग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 November 2025

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर जागरूकता दिवस 43 नागरिकों की कि गई कैंसर स्क्रीनिंग



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदापुरम जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व कैंसर जागरूकता दिवस

43 नागरिकों की कि गई कैंसर स्क्रीनिंग


नर्मदापुरम/ जिला अस्पताल में 7 नवंबर को विश्व कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्‍पताल नर्मदापुरम के एनसीडी परिसर एवं दंत चिकित्‍सा शाखा में डॉ डी सी किंगर, डॉ श्रद्धा बडानी, दंत चिकित्सक, डॉ उदित भट्ट एनसीडी नोडल अधिकारी द्वारा 43 नागरिकों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले ने कैंसर के लक्षणों, इलाज और रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

कैंसर जागरूकता की इस वर्ष की थीम "यूनाइटेड बाय यूनिक" है, जिसका मतलब है कि हर कैंसर रोगी, हर देखभाल करने वाले, हर परिवार की कहानी अलग-अलग होती है, लेकिन हम सब एक लक्ष्य के लिए हैं - कैंसर को रोकना, निदान को बढ़ावा देना, देखभाल बेहतर बनाना है हम सभी अलग-अलग है, लेकिन इसके बाद भी एक साथ है।

हर साल 7 नवंबर को नोबेल पुरस्कार विजेता और वैज्ञानिक मैरी क्यूरी की जयंती के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने कैंसर के इलाज के लिए रेडियो एक्टिवटी की खोज की थी।



No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here