बांद्राभान मेला में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र: 843 श्रद्धालुओं ने लिया निःशुल्क उपचार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 November 2025

बांद्राभान मेला में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र: 843 श्रद्धालुओं ने लिया निःशुल्क उपचार


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बांद्राभान मेला में अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र: 843 श्रद्धालुओं ने लिया निःशुल्क उपचार


नर्मदापुरम// नर्मदा तवा नदी के संगम स्थल बांद्राभान में आयोजित बांद्राभान मेले में जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में 843 श्रद्धालुओं ने निःशुल्क अपना उपचार कराया। मेले में प्रतिदन 3 पालियों में चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। इन श्रद्धालुओं में सामान्य बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, हाथ पैर दर्द वाले मरीज ज्यादा रहे, मात्र 1 मरीज जिनको बीपी ज्यादा था, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रिफर किया गया।

सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत के आदेशानुसार मेला प्रभारी डॉ सृजन सेंगर, बीएमओ डोलरिया के मार्गदर्शन में समस्त अधिकारी / कर्मचारियों ने निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर आम जनता को चिकित्सा सुविधा प्रदान की। आमजन को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी के लिए पोस्टर बैनर प्रदर्शनी लगाई गई।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here