कलेक्टर ने बांद्राभान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की जानकारी मेले में लगी स्थानीय दुकानों का अवलोकन कर की खरीदारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 5 November 2025

कलेक्टर ने बांद्राभान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की जानकारी मेले में लगी स्थानीय दुकानों का अवलोकन कर की खरीदारी




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


कलेक्टर ने बांद्राभान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की जानकारी

मेले में लगी स्थानीय दुकानों का अवलोकन कर की खरीदारी


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने बुधवार को बांद्राभान पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा,  भूपेन्द्र चौकसे, राजीव रंजन पांडे, जय सोलंकी, संतोष मिश्रा,  रंजीत तराम, अमृता दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

कलेक्टर सुश्री मीना ने मेला क्षेत्र में लगी स्थानीय दुकानों का विस्तार से भ्रमण किया। उन्होंने हस्तनिर्मित बर्तनों, पारंपरिक सजावटी सामग्री, स्थानीय उत्पाद, खिलौने एवं नर्मदा तट से जुड़ी धार्मिक सामग्रियों की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से संवाद किया। कलेक्टर ने मेला स्थल पर लगी दुकानों से खरीदारी भी

कलेक्टर ने मेला क्षेत्र में सफाई, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। नदी में नहाने के दौरान श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग से आगे न जाने दिया जाए तथा होमगार्ड की टीम लगातार निगरानी रखे। मेला क्षेत्र में 80 होमगार्ड जवान तैनात हैं जो सतत् निगरानी बनाए हुए हैं।  

उन्होंने खोया-पाया केंद्र पर पीए सिस्टम के माध्यम से स्वजनों से बिछड़े लोगों को मिलवाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ रखते हुए किसी भी स्थान पर अत्यधिक भीड़ एकत्रित न हो।


No comments:

Post a Comment

समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *समेरिटंस स्कूल में सीआईएसएफ ने  सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर*                 नर्मदापुरम।  समेरिटंस स्कूल  में बुधवार ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here