जिला चिकित्‍सालय में नेत्र विभाग की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 30 November 2025

जिला चिकित्‍सालय में नेत्र विभाग की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला चिकित्‍सालय में नेत्र विभाग की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न


नर्मदापुरम// जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस सत्र में नेत्र सहायकों और चिकित्सकों ने भाग लेकर विभागीय लक्ष्य पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा‑निर्देशों पर चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से नेत्र स्वास्थ्य के महत्व, कैटेरेक्ट की समस्या एवं समाधान, डायबिटीज रेटिनोपैथी के प्रभाव, नेत्रदान की प्रक्रिया, स्कूल हेल्थ स्पेक्टेकल्स के तहत बच्चों की आंखों की जांच व चश्मे वितरण, तथा ग्लॉकोमा की रोकथाम पर प्रकाश डाला गया। सभी ब्लॉक के ऑप्थेल टेक्नीशियन को लक्ष्य पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डॉ. उदित कुमार भट्ट (नेत्र सर्जन), डॉ. रिचा गौर (डीपीएम, नेत्र विभाग), मनीषा, अनिता तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। उन्होंने नेत्र सहायकों को लक्ष्य‑पूर्ति हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया और नेत्रदान के महत्व को भी विस्तार से बताया।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here