संभागीय मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में धान की आवक हुई तेज मंडी सचिव श्री इवने के प्रयासों से मंडी में व्यापारीयों की संख्या बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर किसानों को बेहतर दाम मिलने से धान की आवक भी बढ़ी है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 November 2025

संभागीय मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में धान की आवक हुई तेज मंडी सचिव श्री इवने के प्रयासों से मंडी में व्यापारीयों की संख्या बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर किसानों को बेहतर दाम मिलने से धान की आवक भी बढ़ी है

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

संभागीय मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में धान की आवक हुई तेज 

मंडी सचिव श्री इवने के प्रयासों से मंडी में व्यापारीयों की संख्या बढ़ी है

 तो वहीं दूसरी ओर किसानों को बेहतर दाम मिलने से धान की आवक भी बढ़ी है


नर्मदापुरम। कृषि प्रधान जिले की संभागीय मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में धान की आवक दिनों दिन तेज हो रही है। आलम यह है कि बीते दिनों की अपेक्षा गुरूवार को मंडी में धान की  आवक अधिक रही। क्षेत्र के किसान तेज ठंड और बोनी का समय होने के बावजूद भी अपनी खरीफ की मुख्य उपज धान को जल्दी बेचने के लिए आतुर हो रहे हैं।

 बता दें कि धान की आवक ज्यादा हो जाने के बाद भी धान के रेट बढ़े हुए है। 1718 किस्म की धान के दाम 3030 रूपये प्रति क्विंटल तक मिले हैं। मंडी सचिव आरएन इवने के निरंतर प्रयासों से इस बार मंडी में व्यापारीयों की संख्या बढ़ी है तो वहीं दूसरी ओर किसानों को बेहतर दाम मिलने से धान की आवक भी बढ़ी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष पूरे नवंबर माह में 9729 क्विंटल घान की आवक हुई थी। जबकि अभी नवंबर के 12 दिन ही हुए हैं जिसमें अवकाश के दिन भी शामिल हैं। इसके बाद भी अभी तक रिकार्ड आवक करीब 12 हजार 859 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। पूरे नवंबर में धान की तेज आवक होना है।

 किसानों को अभी धान बेचने की जल्दी इस लिए पड़ी हुई है क्योंकि हर किसानों को हाल ही में बोनी करना है। जिसमें खाद बीज सहित अन्य खर्च आने वाला है। धान की आवक ज्यादा आने की जानकारी मिलने पर व्यापारी भी समय पर पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने समय से बोली लगानी शुरू कर दी है। बोली लगाने के निर्धारित समय से अधिक समय तक बोली लगती रही है। गुरूवार को करीब 80 ट्राली धान की आवक हुई। सुबह से ही ट्राली आने लगी हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में धान की आवक होने की संभावना बन गई है। व्यापारी अजय खन्ना ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में बासमती की डिमांड है। इस कारण इसी की खरीदी ज्यादा हो रही है। बांकी अन्य किस्म की आवक भी हो रही है। 

बढ़ रही है चावल की मांग

देश के महानगरों में नर्मदांचल के चावल की दिनों दिन मांग बढ़ रही है। इसी के चलते मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने भी धान खरीदने में तेजी दिखाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को धान की आवक के साथ ही दाम भी तेज रहने की संभावना है। मंडी सचिव श्री इवने ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में मंडी में धान की बंपर आवक शुरू हो जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here