प्रॉफिट बुल शेयर मार्केटिंग कंपनी के आरोपी गिरफ्तार, लोगों से करोड़ों रुपए की हुई थी धोखाधड़ी कोठी बाजार में ऑफिस खोलकर शेयर मार्केट के नाम पर करते थे ठगी कंपनी संचालक और उसके बेटे पर मई में दर्ज हुआ था केस जनचर्चा यह भी है कि शहर के नामी-गिरामी लोगों ने लगाया था पैसा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 November 2025

प्रॉफिट बुल शेयर मार्केटिंग कंपनी के आरोपी गिरफ्तार, लोगों से करोड़ों रुपए की हुई थी धोखाधड़ी कोठी बाजार में ऑफिस खोलकर शेयर मार्केट के नाम पर करते थे ठगी कंपनी संचालक और उसके बेटे पर मई में दर्ज हुआ था केस जनचर्चा यह भी है कि शहर के नामी-गिरामी लोगों ने लगाया था पैसा


 

प्रॉफिट बुल शेयर मार्केटिंग कंपनी के आरोपी गिरफ्तार,  लोगों से करोड़ों रुपए की हुई थी धोखाधड़ी 

कोठी बाजार में ऑफिस खोलकर शेयर मार्केट के नाम पर करते थे ठगी

कंपनी संचालक और उसके बेटे पर मई में दर्ज हुआ था केस 

जनचर्चा यह भी है कि शहर के नामी-गिरामी लोगों ने लगाया था पैसा


नर्मदापुरम। शहर में प्रॉफिट बुल शेयर मार्केटिंग कंपनी खोलकर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी यह बात संभागीय मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस द्वारा अब इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा छोटा के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस मामले को लेकर 17 मई को कोतवाली थाने में मोहित सिंह राजपूत मंगलमय परिसर निवासी मालाखेड़ी ने प्रॉफिट बुल संचालक अर्शिल खान और कसीदा बानो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था । यह दोनों रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे, लेकिन कोठी बाजार आरसीसी माल में इन्होंने एक ऑफिस खोलकर कंपनी चलाते थे। सूत्रों की मानें तो शेयर मार्केटिंग कंपनी में कई लोगों ने करोड़ों रुपए लगाया था। इस मामले में एसआई राजपूत के पुत्र भी संदेह के घेरे में थे। मोहित 

 ने यह मामला दर्ज कराया था कि उनके साथ 32 लाख 37 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। कंपनी के संचालकों ने नगद और बैंक खातों से फोन पे आदि के माध्यम से उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए थे। अब इस मामले में कार्यवाही हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अर्शिल खान को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा भोपाल में दबिश देकर आरोपी और उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि प्रॉफिट बुल कंपनी के डायरेक्टर और उसका बेटा शहर के निवेशकों की करोड़ों रुपए लेकर फरार हुए थे। जनचर्चा यह भी है कि इस कंपनी में अनेक नामी-गिरामी लोगों ने पैसा लगाया था। 

पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने पर हुई कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के संज्ञान में यह मामला आया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई । इसके पहले कई बार गिरफ्तारी की कोशिश की गई लेकिन विफल रही। इस मामले में यदि गहराई से जांच की जाए तो एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है । नए अधीक्षक के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ा गया है । इस केस में राजनीतिक दबाव से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। अब इनकी गिरफ्तारी के बाद इसकी जांच की जाएगी । कंपनी में कई लोगों के करोड़ों रुपए लगे हैं । इस मामले में कुछ रसूखदारों की संलिप्तता  से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

एक फरियादी की शिकायत पर अपराध हुआ था पंजीबद्ध 

शहर में प्रॉफिट बुल शेयर मार्केटिंग कंपनी को लेकर शिकायत करने वाले फरियादी एवं अन्य की जानकारी आरटीआई के अंतर्गत मांगी गई है । पुलिस लाइन की गंगा ब्लॉक में रहने वाले अश्वनी वर्मा जो पुलिस विभाग में कार्यरत थे ने कोतवाली और देहात थाने से यह जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि अर्शिल खान और कसीदा बानो की प्रॉफिट बुल कंपनी जो शेयर मार्केटिंग का काम करती थी के संचालक थे और आरसीसी मॉल कोठी बाजार में इनका ऑफिस था। इसको लेकर अश्विनी वर्मा ने इनके विरुद्ध की गई फरियादी एवं अन्य के द्वारा की गई शिकायतों की सत्यापित छाया प्रति के लिए आवेदन किया है और इसकी जानकारी मांगी गई है। गौरतलब है कि प्रॉफिट कंपनी के संचालकों ने कई लोगों का शेयर मार्केट में पैसा लगवाया था। ज्ञात हो कि आईसीसी मॉल में ऑफिस लेकर यह लोग कंपनी चलाते थे । पैसे ज्यादा करने का लालच देकर कई लोगों से फ्रॉडिंग की थी। इसमें शहर के अधिकांश लोगों के साथ फ्रॉड किया और पैसे लेकर फरार हो गया है। इसको लेकर कई लोगों ने कंप्लेंन भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी इस मामले में कार्यवाही की थी। 

कर्मचारियों ने भी लगाया था पैसा, मिली भगत से इनकार नहीं

आईसीसी मॉल कोठी बाजार और रिवर व्यू कॉलोनी के कर्मचारियों का भी पैसा इसमें लगा था। इस पूरे मामले में मिली भगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि आरोपी रिवर व्यू कॉलोनी में ही निवास करता था। अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच होना चाहिए जिसमें कौन-कौन शामिल है उनके पर्दाफाश हो सके।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here