पुलिस विवेचना में कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे-- कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 12 November 2025

पुलिस विवेचना में कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे-- कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस विवेचना में कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे-- कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी

चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न


नर्मदापुरम// नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर

 कृष्ण गोपाल तिवारी ने बुधवार को चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की संभाग स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि पुलिस विवेचना में कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे। 

डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया कि नर्मदापुरम के 28 बैतूल के 35 और हरदा जिले के 38 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। यह चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की श्रेणी के है। 31 अक्टूबर 2025 की स्थिति में नर्मदापुरम के दो प्रकरणों का निराकरण न्यायालय द्वारा किया गया है, जिसमें अपराधी को दोष सिद्धि की गई है। इसके साथ ही नर्मदापुरम में दोष मुक्ति पर जो अपील की गई है उसके तहत नर्मदापुरम में दो प्रकरण, बैतूल में 12 और हरदा में 65 प्रकरण लंबित अपील में चल रहे हैं।

 श्री खरे ने लंबित नए आदमी, तमिली, नए जारी, शेष लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2025 की स्थिति में नर्मदापुरम जिले में कुल 197 बैतूल में 188 एवं हरदा में 173 अपराधिक प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से नर्मदापुरम के 191 बैतूल के 185 और हरदा के 170 प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर दिए गए हैं। 

जिनमें से नर्मदापुरम के 163 बैतूल के 150 एवं हरदा के 132 प्रकरण निराकृत किए जा चुके हैं, इसके साथ ही न्यायालय में लंबित प्रकरणों की स्थिति देखें तो नर्मदापुरम के 28 बैतूल के 35 एवं हरदा के 48 प्रकरण लंबित हैं। यदि समीक्षा की जाए तो नर्मदापुरम जिले में 110 प्रकरणों में अपराधियों को सजा हुई है वहीं बैतूल में 113 एवं हरदा में 66 प्रकरणों में अपराधियों को सजा प्राप्त हुई है। वही नर्मदापुरम में 51 बैतूल में 33 एवं हरदा में 65 प्रकरणों में दोष मुक्ति की कार्रवाई भी हुई है।

कमिश्नर श्री तिवारी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को चिन्हित एवं सनसनीखेज अपराधों की जिला स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला, कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना, हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत बैतूल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन, नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here