स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक-शिक्षिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति और इंटर–हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता बने मुख्य आकर्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 November 2025

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक-शिक्षिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति और इंटर–हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता बने मुख्य आकर्षण



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

शिक्षक-शिक्षिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति और इंटर–हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता बने मुख्य आकर्षण

 

नर्मदा पुरम। बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा एसेम्ब्ली में आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उत्सव, उमंग और रचनात्मकता की छटा बिखरी रही। दिन के दो प्रमुख आयोजन शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा इंटर–हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता ने बच्चों के लिए यह अवसर यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक-शिक्षिकाओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें ऊर्जावान नृत्य, मधुर गीत, प्रेरणादायक लघु नाटिकाएँ और हास्य-व्यंग्य से भरपूर अभिनय शामिल था। इन प्रस्तुतियों ने बच्चों के प्रति गुरुओं के स्नेह, प्रेम और समर्पण को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और उत्साहपूर्वक तालियों के साथ अपने शिक्षकों का हौसला बढ़ाया। बाल दिवस समारोह को और भी सार्थक बनाने के लिए विद्यालय में इंटर–हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने बच्चों में तार्किक सोच, संचार कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित किया।

इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती सुमन बेदी प्रख्यात शिक्षाविद्, सुश्री आयुषी पुरोहित फंक्शनल लीड  ईएसजीटी प्रभाग, सुश्री पूनम गाठोडे फंक्शनल लीड टीएसी, विद्यालय के निदेशकद्वय डॉ.आशीष चटर्जी एवं श्रीमति जूही चटर्जी उपस्थित रहे। छात्रों ने एआई के पक्ष–विपक्ष तथा ऑलराउंडर बनाम स्ट्रीमलाइनर जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावी और संतुलित तर्क प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा। 

स्कूल डायरेक्टर डॉ. आशीष चटर्जी ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को सदैव जिज्ञासु, खुश और आत्मविश्वासी रहना चाहिए और बाल दिवस को बच्चों के अधिकारों, संरक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अभिव्यक्ति क्षमता को निखारते हैं और उनके भविष्य की ठोस नींव तैयार करते हैं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यालय को इन शानदार प्रस्तुतियों की बधाइयाँ दी। साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेता स्वामी विवेकानंद (रेड हाउस) को जीत की ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10 की छात्रा अंजलि झा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शिक्षिका श्रीमती अरुणा सराठे के द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती वर्षा मिश्रा, श्रीमती प्रमिला कलम, कुमारी दीपिका वर्मा और श्रीमती सुरभि दुबे रहीं एवं वाद–विवाद प्रतियोगिता की इंचार्ज श्रीमती शीतल कंकाले रहीं जिन्होंने प्राचार्य के निर्देशन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया।



No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here