मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सोहागपुर पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध शराब ट्रक से पकड़ी, ट्रक चालक फरार
कुल 11229.59 लीटर अवैध शराब कीमत 64,65,638 सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक किया जब्त
नर्मदापुरम। ग्राम करनपुर थाना सोहागपुर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन के संबंध में सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सोहागपुर द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर ट्रक क्र. UP 92T 5398 का जायजा लिया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर बडी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करना पाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को 315 कार्टून की सीलबंद पेटियां प्रत्येक पेटी में 12 नग 750 एमएल MC DOWELL’S NO.1 CELEBRATION MATURE XXX RUM, 368 कार्टून सीलबंद पेटियां प्रत्येक में 24 नग 375 एमएल MC DOWELL’S NO.1 CELEBRATION MATURE XXX RUM, 60 कार्टून सीलबंद पेटियां प्रत्येक में 48 नग 180 एमएल MC DOWELL’S NO.1 CELEBRATION MATURE XXX RUM सहित कुछ शराब की पेटियां दुर्घटना होने से खुली मिली।
इस प्रकार कुल 11,229.59 लीटर अवैध शराब कुल कीमत 64,65,638 रु. सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रं. UP 92T 5398 कीमत तकरीबन 4,00,000 कुल सामान 68,65,638 रु का जब्त कर आरोपी ट्रक चालक देवेन्द्र गिर गोस्वामी पिता रतन गिर गोस्वामी निवासी ग्राम नानूखेडा, हाटपीपल्या, देवास के विरुद्ध थाना सोहागपुर में अप. क्र. 735/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसका चालक देवेन्द्र गिर गोस्वामी पिता रतन गिर गोस्वामी निवासी ग्राम नानूखेडा, हाटपीपल्या, देवास जो कि दुर्घटना पश्चात मौका पाकर भाग निकला। चूंकि आरोपी फरार है प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका SDOP सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी निरी. उषा मराबी, उनि सुरेश चौहान, उनि आकाशदीप पचाया, प्रआ. देवेन्द्र मांझी, नरेन्द्र पटेल, विनोद नागर, हेमंत चौधरी, शिवशंकर पटेल आर. मनोहर दायमा, विवेक सोनपुरे, राहुल पदम, राजेन्द्र सिंह तोमर, अजमेर सिंह परिहार, दिनेश धुर्वे, संदीप चौधरी की रही।


No comments:
Post a Comment