मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, होगी कार्रवाई
नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने कहा कि नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी जिसमें सड़क पर केक काटने, मार्ग अवरुद्ध करने, चलते वाहन की छत या बोनट से शरीर को निकाल कर नाचना या वीडियो बनाना, ट्रिपल राइडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, बिना लाइसेंस वाहन चलाना, अत्यधिक ध्वनि, मोडिफाइड साइलेंसर, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और इनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही की जायेगी ।
नर्मदापुरम शहर में कोतवाली देहात और यातायात पुलिस द्वारा लगातार तीन दिनों तक विभिन्न छह स्थानों पर चेकिंग की जाएगी जिसका चेकिंग स्थान रात में ही कुछ समय चेकिंग उपरांत परिवर्तित होता रहेगा। यही प्रक्रिया जिले के अन्य स्थानों पर भी होगी नर्मदापुरम पुलिस शांतिपूर्ण, मर्यादापूर्ण तरीके से नव वर्ष के अवसर का आनंद लेने, दुर्घटना मुक्त कार्यक्रम मनाने और व्यवस्था में सहयोग की अपील करती है।

No comments:
Post a Comment