पचमढ़ी महोत्सव में आर्मी बैंड की मधुर धुनों ने और वीवा डांस ग्रुप की नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समा पर्यटक वर्सेटाइल सिंगर अनिल नगरूरकर और विनती सिंह के गीतों पर झूमते रहे पचमढ़ी की वादियां मधुर गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियां से सरोबार रही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 29 December 2025

पचमढ़ी महोत्सव में आर्मी बैंड की मधुर धुनों ने और वीवा डांस ग्रुप की नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समा पर्यटक वर्सेटाइल सिंगर अनिल नगरूरकर और विनती सिंह के गीतों पर झूमते रहे पचमढ़ी की वादियां मधुर गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियां से सरोबार रही



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पचमढ़ी महोत्सव में आर्मी बैंड की मधुर धुनों ने और वीवा डांस ग्रुप की नृत्य प्रस्तुतियों ने बांधा समा

पर्यटक वर्सेटाइल सिंगर अनिल नगरूरकर और विनती सिंह के गीतों पर झूमते रहे

पचमढ़ी की वादियां मधुर गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियां से सरोबार रही


नर्मदापुरम// पचमढ़ी महोत्सव के तीसरे दिन पचमढ़ी की वादियां आर्मी बैंड की सु मधुर धुनो से सम्मोहित रही। पचमढ़ी महोत्सव में आर्मी बैड ने अपने चिर परिचित अंदाज में फिल्मी गीतों पर आकर्षक थुनों की प्रस्तुति दी। ‌जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।  पर्यटकों भाव विभोर हो गए। पर्यटक और भी ज्यादा आनंदित और भाव विभोर हो गए जब वि वा डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपने नृत्य की छटा में बिखेरी।

  पचमढ़ी की वादियां आकर्षक गीतो और नृत्य से सरोवर रही। मुंबई से आई और वॉइस ऑफ इंडिया में अपनी प्रस्तुति देकर चर्चा में आई विनती सिंह एवं दिव्यांश वर्मा की जोड़ी ने अपने गीतों से सभी उपस्थित लोगों, पर्यटकों और सैलानियों का मन मोह लिया।  पचमढ़ी महोत्सव में दूर-दूर से आए पर्यटक और सैलानी शामिल हुए। पहले दिन सभी ने आकर्षक कार्निवाल का आनंद लिया था, उसके बाद सैलानियों ने दूसरे दिन सुश्री ऋतभंरा कुशवाहा के शास्त्रीय नृत्य और राजा रिचो के स्टैंड अप कॉमेडी का लुफ्त उठाया था।

 मुंबई से आए कलाकारों ने अपनी गातो की आकर्षक प्रस्तुति दी थी जिसका भी पर्यटन ने लुफ्त उठाया था। आज आर्मी बैंड के द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और सुमधुर फिल्मी गीतों की धुनों ने पर्यटकों का आनंद दुगना कर दिया। वीवा डांस ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न नृत्य शैलियों का प्रदर्शन किया। देर रात तक चले नृत्य प्रदर्शन मे पर्यटक स्वयं शामिल होकर अपने आप को झूमने से और नृत्य करने से रोक नहीं पाए। सदाबहार सिंगर अनिल नगरूरकर ने 90 के दशक के गीत एवं आधुनिक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सभी लोग सम्मोहित हुए और अपने आप को नृत्य करने से रोक नहीं पाए।

पचमढ़ी महोत्सव में पचमढ़ी की सैर करने आए बच्चों ने भी शामिल होकर नृत्य और संगीत का आनंद लिया। नृत्य और संगीत ने पर्यटकों और सैलानियों का मन मोह लिया। बच्चों के लिए तो विशेष तौर पर यह आकर्षण का केंद्र रहा। जिसका पचमढ़ी के लोगों ने भी पर्यटकों के साथ जमकर लुफ्त उठाया। पचमढ़ी महोत्सव में आकर्षक लोक नृत्य ,गीत संगीत शास्त्री नृत्य ,बॉलीवुड प्रस्तुतियां बॉलीवुड की डांस प्रस्तुति और आर्मी बैंड के मधुर धुनो ने चार चांद लगा दिए। देर रात तक पर्यटको ने पचमढ़ी महोत्सव का आनंद लिया।

 पचमढ़ी महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर विविध प्रकार के फूड के स्टाल भी लगाए गए थे। जिस पर विविध प्रकार के व्यंजन से बने व्यंजनो का सभी लोगों ने आनंद लिया विशेष कर बच्चों के लिए मोमोज और चाऊमीन के स्टाल लगाए गए हैं। पर्यटक इन फूड स्टालों पर पहुंचकर देसी और विदेशी तथा स्थानीय व्यंजनों का भरपूर लुफ्त उठा रहे हैं।

पचमढ़ी महोत्सव के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। पचमढ़ी के स्थानीय निवासियों , पर्यटकों और सैलानियों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ठंड से बचाव की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सभी के सुख सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। सभी पर्यटकों प्रशासन द्वारा की जा रही है व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं और इसकी भरपूर सराहना भी कर रहे हैं । पर्यटकों का कहना है कि इस बार भीषण ठंड के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से उनके मन में और आनंद दुगना कर दिया है। वह बिना किसी परेशानी के पचमढ़ी महोत्सव का पूरा लुफ्त उठा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here