रास महारास का आयोजन 13 से वृंदावन की प्रसिद्ध लीला मंडली आएगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 2 December 2025

रास महारास का आयोजन 13 से वृंदावन की प्रसिद्ध लीला मंडली आएगी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रास महारास का आयोजन 13 से

वृंदावन की प्रसिद्ध लीला मंडली आएगी


नर्मदापुरम। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में रास महारास रास लीला का आयोजन 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक स्वयंवरम गार्डन में होगा। यह निर्णय बुधवार को आयोजित लीला आयोजन समिति की बैठक में किया गया। 

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि वृंदावन की प्रसिद्ध विश्व विख्यात रसाचार्य फतह कृष्ण शास्त्री और उनकी मंडली द्वारा कृष्ण रस की वर्षा की जाएगी। बैठक में निर्णय किया गया कि इस वर्ष परम्परागत लीलाओं के साथ ही कुछ नवीन लीलाओं मंचन भी कराया जाएगा। 

बैठक में आयोजन समिति की श्रीमती प्रेरणा रावत, विक्रांत खंपरिया, आरके रघुवंशी, प्रमोद शर्मा, अमित माहेश्वरी, संजय सेलट, वैशाली तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सदस्यों को आयोजन संबंधी दायित्व भी सौंपे गए।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here