सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा में गठित, सदनवार पत्रिका का विमोचन किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 30 December 2025

सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा में गठित, सदनवार पत्रिका का विमोचन किया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा में गठित, सदनवार पत्रिका का विमोचन किया


नर्मदा पुरम। सांदीपनी शासकीय कृषि उमावि विद्यालय पवार खेड़ा में गठित सदन वार विधार्थियो द्वारा अपनी कल्पना और सोच समझ की प्रतिभा अनुभव अभ्यास मेहनत लगन निष्ठा से तैयार की गई, विद्यालय के शुभारंभ अवसर अप्रैल से 30 दिसंबर तक आयोजित नवाचार शैक्षिक नवीनेश कार्यक्रमों को लेकर पूरी ज्ञान वर्धक जानकारी को सहेजकर समेटकर पाठकों के लिए पढ़ने हेतु रोचक प्रेरणादायक, नेतृत्व सहयोग मार्ग दर्शन यही इन पत्रिकाओं का मूल उद्देश्य है।

 पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार प्रेरक प्राचार्य संदीपन नीखर ने जानकारी देते हुए बताया कि होनहार प्रतिभा शाली विधार्थियो ने अपनी बौद्धिक क्षमता नवाचार शैक्षिक कार्यक्रमों को लेकर जो प्रस्तुति दी है वास्तव में यह पहल मील का पत्थर सिद्ध होगा।,चंद्रशेखर सदन,,्निष्कर्ष, रानी लक्ष्मी बाई सदन,,,, यादों का झरोखा, रानी दुर्गावती सदन,,,, सांदीपनी दर्पण ऐ भगतसिंह सदन,,,, पल्लवन उपरोक्त सदन बार पत्रिका के शीर्षक विधार्थियो के आपसी समन्वय सहयोग सुझाव सलाह और सर्व सम्मति से शीर्षक लिया गया, उपरोक्त सभी पत्रिका विधार्थियो द्वारा हस्तलिपि लेखन से तैयार करने हेतु सीसीएल कार्यक्रम प्रभारी डॉ श्रीमती रजनी यादव ने प्रेरित करते हुए कहा कि सदन के प्रभारी मार्ग दर्शन प्रेरणा स्रोत स्तंभ बनकर जो नेतृत्व किया उन सभी स्टाफ सदस्यों को मेरी ओर से धन्यवाद जिनकी कल्पना को अक्षरों के माध्यम से पत्रिका के पन्नों पर उकेरा गया है।

 कार्यक्रम के मार्ग दर्शक प्रह्लाद गिरी ने कहा है कि होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कल्पना को लेखनी के मध्य से शब्दों में उकेरा गया है जो सराहनीय कार्य है, श्रीमती कीर्ति तिवारी ने कहा है कि इस कार्य योजना से इन विद्यार्थियों में अपने करियर के लिए एक नया कीर्तिमान अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्कृत भाषा प्रभारी संतोष कुमार बाबरिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया,, कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया।



No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here