अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने सीढ़ियो को धोया, चमक उठा घाट घाट के आसपास से हटाया कचरा, घाट हमारी पहचान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 December 2025

अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने सीढ़ियो को धोया, चमक उठा घाट घाट के आसपास से हटाया कचरा, घाट हमारी पहचान




 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने सीढ़ियो को धोया, चमक उठा घाट

घाट के आसपास से हटाया कचरा, घाट हमारी पहचान


नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा हर रविवार को घाटों के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया जाता है और शहरवासियों को संदेश दिया जाता है। इस रविवार चित्रगुप्त घाट पर समाज के लोगों ने भारी मात्रा में इकट्ठा होकर सीढ़ियों पर जमा कपा बड़े पाइप की सहायता से धोया ।  किनारे से कचरा हटाकर डस्टबिन में डाला और परिसर की धुलाई की गई, जिससे परिसर चमक उठा। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ,सुमन वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, लालता ,सीबी खरे, मंजू श्रीवास्तव, जानकी , मनोज वर्मा अशोक वर्मा ,विजय वर्मा , रश्मि , सक्षम वर्मा, रश्मि सक्सैना ,पुरुषोत्तम मालवीय, कैलाश अदिति , गुड्डू वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। स्वच्छता अभियान में रविवार को महिलाओं ने पाइप की सहायता से पूरे परिसर को चकाचक कराया और लोगों से कहा कि वे किनारों पर कचरा ना डालें और मां नर्मदा को स्वस्थ स्वच्छ रखें। 

अभियान में शहर वासी हों शामिल, नर्मदा से हमारी पहचान 

कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा प्रत्येक रविवार को घाटों पर साफ सफाई कर कचरा हटाया जाता है। यह स्वच्छता अभियान  समाज ने नर्मदा को स्वच्छ और साफ रखने के उद्देश्य शुरू किया है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस अभियान में सभी शहरवासी शामिल हों क्योंकि नर्मदा से हमारी पहचान है। घाट स्वच्छ रहेंगे साफ रहेंगे तो पानी की धारा कल कल बहती रहेगी। 

नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा कि शहर की पहचान नर्मदा के घाटों से ही है। यहां बाहर से श्रद्धालु आते हैं उन्हें समझाए और आसपास के श्रद्धालु भी परिसर को साफ सुथरा रखें और डस्टबिन में कचरा डालें । उन्होंने आव्हान किया कि पुरानी चीजों को मां नर्मदा के किनारे ना डालें जिससे गंदगी हो। वहीं समाज की पदाधिकारी सुमन वर्मा ने  कहा कि नर्मदा को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है । परिसर को हर रविवार स्वच्छता अभियान चला कर साफ किया जाता है। हम आव्हान करते हैं कि सभी यहां आए और इसमें शामिल हों। गौरतलब है कि  इस अभियान में अनेक विशिष्ट जन , जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी सहित अन्य लोग शामिल हो चुके हैं और साफ सफाई में योगदान दे चुके हैं।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here